प्रयागराज

UP Board Exam 2022 : पुरानी कॉपी से कराई जाएगी यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षाएं

UP Board Exam Date Sheet 2022 released for Class 10th and 12th उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं, 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल मंगलवार शाम को जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षाएं इस बार पुरानी कॉपियों से कराई जाएंगी। नई कापियों का प्रयोग बहुत ही कम मात्रा में होगा।
2 min read
ICSE
UP Board Exam 2022

UP Board Exam Date 2022 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं, 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल मंगलवार शाम को जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षाएं इस बार पुरानी कॉपियों से कराई जाएंगी। नई कापियों का प्रयोग बहुत ही कम मात्रा में होगा। साथ ही यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं के परीक्षा पहली बार 70 फीसद पाठ्यक्रम पर होगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के बारे में एक रोचक बात

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के बारे में एक रोचक बात यह है कि, यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षाएं पुरानी कॉपियों से कराई जाएंगी। वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए सूबे के 75 जिलों में पांच करोड़ से अधिक कॉपियां भेजी गई थी। पर परीक्षाएं न हो सकी और कापियों का इस्तेमाल भी नहीं हो सका। अब उन बची कॉपियों का इस्तेमाल यूपी बोर्ड की इस साल की परीक्षा में होगा।

पहली बार 70 फीसद पाठ्यक्रम पर होगी परीक्षा

यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा पहली बार 70 फीसद पाठ्यक्रम पर होगी। कोरोना काल में यूपी बोर्ड ने 20 जुलाई 2020 को कक्षा 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम में 30 फीसद की कटौती कर दी थी। सिर्फ 70 प्रतिशत कोर्स ही पढ़ाया गया था। वर्ष 2021 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं नहीं कराई जा सकी। स्कूलों ने ऑनलाइन माध्यम से 70 प्रतिशत कोर्स की ही पढ़ाई कराई है। यूपी बोर्ड ने इसी के आधार पर प्रश्नपत्र भी तैयार करवाए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने मंगलवार को बताया कि, यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षा 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी।

कुल 51,92,689 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विनय कुमार पांडेय ने बताया कि, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 51,92,689 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाई स्कूल में 27,81,654 और इंटरमीडिएट में 24,110,35 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। खास यह कि प्रयोगात्मक परीक्षा इस बार लिखित परीक्षा के बाद आयोजित की जाएगी।

Published on:
08 Mar 2022 11:47 pm
Also Read
View All
हाईकोर्ट में कोडीन युक्त सिरप की सुनवाई: सिफारिश से नाराज जज ने खुद को मामले से किया अलग, बोले- काला दिन

क्लाइमेट चेंज का असर: ट्रफ लाइन दक्षिण की तरफ खिसका, प्रयागराज में 2, 3, 4, 5, 6 अगस्त को झमाझम बारिश

IMD Orange Alert: अगले तीन घंटे प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव सहित 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस