इधर, अब प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी के साथ प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका की कार्य भी तेजी से पूरा कराया जाएगा। यूपी बोर्ड, परीक्षा तिथि और समय सारिणी की घोषणा शासन स्तर से किए जाने के पहले परीक्षा संचालन की तैयारी पूरी कर लेने की दिशा में काम कर रहा है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल 51,75,583 परीक्षार्थियों ने फार्म भरा है, जिसमें हाईस्कूल के 27,83,742 और इंटरमीडिएट के 23,91,841 छात्र-छात्राएं हैं।