लखनऊ. UP Board exam 2022 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की डेट अब सबके सामने है। अब यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की डेट का इंतजार है। कब यह परीक्षाएं होगी, इस सवाल को लेकर यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी परेशान हैं। पर बोर्ड का मानना है कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की डेट की घोषणा इस तारीख हो सकती है। यूपी बोर्ड मतगणना के बाद से यूपी बोर्ड परीक्षाएं मार्च में ही शुरू कराने की तैयारी है। बोर्ड ने परीक्षा का कार्यक्रम भेजा है, शासन की मुहर लगने के बाद घोषित किया जाएगा। इसके पहले 2017 में विधानसभा चुनाव के बाद परीक्षाएं चुनाव के बाद 16 मार्च से शुरू हुई थीं। इस बार 10 मार्च को यूपी चुनाव 2022 परिणाम आएंगे। 18 तारीख को होली है। होली के ठीक बाद 20 मार्च से बोर्ड की परीक्षाओं को कराए जाने का प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद यूपी बोर्ड संभावित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर देगा। सूत्रों के अनुसार, अगर यूपी बोर्ड के भेजे परीक्षा कार्यक्रम में फेरबदल हुआ तो मार्च के तीसरे हफ्ते से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होगी और अप्रैल प्रथम सप्ताह में खत्म हो जाएगी।