8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 12 अप्रैल को होगी समाप्त

UP Board Exam Date Sheet 2022 released उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं, 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी करने के बाद निदेशक विनय पांडेय ने बताया कि, टाइम टेबल के अनुसार, हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवस और इंटर की परीक्षा 15 कार्य दिवस में पूरी होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Mar 2022, 11:16 PM IST

UP Board Result 2022: इंतजार खत्म, इस माह आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, जानें डेट

UP Board Result 2022: इंतजार खत्म, इस माह आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, जानें डेट

UP Board Exam 2022 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं, 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी करने के बाद निदेशक विनय पांडेय ने बताया कि, टाइम टेबल के अनुसार, हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवस और इंटर की परीक्षा 15 कार्य दिवस में पूरी होगी। यूपी बोर्ड निदेशक विनय कुमार पाण्डेय ने कहा कि, नकलविहीन, पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यूपी बोर्ड (UP Board Exam 2022) के लिए कुल 8373 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ वायस रिकार्डर भी लगवाए गए हैं।

कुल 51,92,689 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

इस अवसर पर यूपी बोर्ड सचिव दिव्य कांत शुक्ल भी मौजूद थे। विनय कुमार पांडेय ने बताया कि, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 51,92,689 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाई स्कूल में 27,81,654 और इंटरमीडिएट में 24,110,35 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

यह भी पढ़ें : UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, शीघ्र डेट का होगा ऐलान

परीक्षाएं दो पालियों में होंगी

विनय कुमार पांडेय ने बताया कि, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 08.00 बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 02.00 बजे से शाम 05.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें : UP Board exam 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड का टाइम टेबल जारी

यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में 10वीं (UP Borad 10th Exam Date), 12वीं (UP Board 12th Exam date) के परीक्षा का पूरा टाइम टेबल जारी किया गया। यूपी बोर्ड ने पिछले साल जारी किए गए शैक्षणिक कैलेंडर में मार्च आखिर में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं प्रस्तावित की थीं।