प्रयागराज

UP assembly elections 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रास्ता रोककर चर्चा में आई थी समाजवादी पार्टी की यह प्रत्याशी, जाने कौन है ऋचा सिंह

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्र नेता रहते हुए ऋचा सिंह के दहाड़ से मुख्यमंत्री घबराएं और वापस गोरखपुर चले गए थे। तभी से इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र नेता ऋचा चर्चा में आई और समाजवादी पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता बनाया। अब समाजवादी पार्टी से दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह ने नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के खिलाफ आखिरी दिन नामांकन किया।
2 min read
• •
Updated: 10 Feb 2022, 11:26 PM IST
UP assembly elections 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रास्ता रोककर चर्चा में आई थी समाजवादी पार्टी की यह प्रत्याशी, जाने कौन है ऋचा सिंह
UP assembly elections 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रास्ता रोककर चर्चा में आई थी समाजवादी पार्टी की यह प्रत्याशी, जाने कौन है ऋचा सिंह

प्रयागराज: यूपी विधानसभा 2022 चुनाव का पहले फेज का आज मतदान सम्पन्न हुआ। 58 सीटों में देर शाम तक मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ वोटिंग की। उत्तर प्रदेश में हर पार्टियों ने बड़े-बड़े दिग्गज चेहरों को मैदान में उतारा है। प्रयागराज में भी सबसे आखिरी में सातवें चरण का मतदान होगा। चुनाव प्रचार के लिए सभी पार्टियों के प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरे हैं और जमकर प्रचार में जुटे हैं। लेकिन आज आप को समाजवादी पार्टी के शहर पश्चिमी की प्रत्याशी ऋचा सिंह के बारे में बताने जा रहें है, जिन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रास्ता ही नहीं रोका बल्कि उनको इलाहाबाद विश्वविद्यालय में घुसने भी नहीं दिया था।

घबरा गए थे मुख्यमंत्री

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्र नेता रहते हुए ऋचा सिंह के दहाड़ से मुख्यमंत्री घबराएं और वापस गोरखपुर चले गए थे। तभी से इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र नेता ऋचा चर्चा में आई और समाजवादी पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता बनाया। अब समाजवादी पार्टी से दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं।

अब भाजपा मंत्री के खिलाफ कर दी दावेदारी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह ने नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के खिलाफ आखिरी दिन नामांकन किया। ऋचा सिंह 2017 में भी सिद्धार्थ नाथ सिंह के खिलाफ मैदान में उतरी थी। 2017 में ऋचा सिंह को 60 हजार वोट मिले थे और वह दूसरे नंबर पर थी। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चूंकि है। 2022 के चुनाव में फिर से ऋचा सिंह और भाजपा मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की आमने सामने की लड़ाई है।

मुख्यमंत्री से भिड़ने के बाद आईं चर्चा में

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी की शहर पश्चिमी की प्रत्याशी ऋचा सिंह चर्चा में तब आईं जब उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रास्ता रोका था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निजी कार्यक्रम को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आने वाले थे तभी छात्र नेत्री ऋचा सिंह ने अकेले दम पर विश्वविद्यालय गेट पर ही उनका काफिला रोक दिया। घंटों ड्रामा होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वापस जाना पड़ा था।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर