3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP assembly elections 2022: जाने कौन है भाजपा प्रत्याशी गुरु प्रसाद मौर्य, आज तक दर्ज नहीं हुआ है एक भी मुकदमा

प्रयागराज फाफामऊ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गुरु प्रसाद मौर्या ने लिखित जानकारी दिया है कि उनके ऊपर आज तक एक भी मुकदमा नहीं लिखा गया है। फाफामऊ से विधायक रह चूंके भाजपा उम्मीदवार गुरु प्रसाद मौर्या ने दाखिल सपथ पत्र में पूरी जानकारी दर्शाया है। 53 साल के गुरु प्रसाद मौर्या इलाहाबाद विधानसभा के स्नातक हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 8 Feb 2022, 1:05 PM IST

UP assembly elections 2022: जाने कौन है भाजपा प्रत्याशी गुरु प्रसाद मौर्य, आज तक दर्ज नहीं हुआ है एक भी मुकदमा

UP assembly elections 2022: जाने कौन है भाजपा प्रत्याशी गुरु प्रसाद मौर्य, आज तक दर्ज नहीं हुआ है एक भी मुकदमा

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। हर कोई नामांकन पर्चा में अपने विवरण को दर्शा रहे हैं। इसी क्रम में प्रयागराज फाफामऊ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गुरु प्रसाद मौर्या ने लिखित जानकारी दिया है कि उनके ऊपर आज तक एक भी मुकदमा नहीं लिखा गया है। फाफामऊ से विधायक रह चूंके भाजपा उम्मीदवार गुरु प्रसाद मौर्या ने दाखिल सपथ पत्र में पूरी जानकारी दर्शाया है। 53 साल के गुरु प्रसाद मौर्या इलाहाबाद विधानसभा के स्नातक हैं।

संपत्ति के बारे में जाने

फाफामऊ विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार गुरु प्रसाद मौर्या ने संपत्ति का विवरण देते हुए जानकारी दिया कि उनके पास 85216 रुपये नगद है और पत्नी कृष्ण देवी मौर्या के पास 3.40 लाख रुपये नगद है। सात बैंकों के खातों पास कुल 737326 रुपये हैं, पत्ती के बैंक खाते में 4.51 लाख रुपये है। कुल चल संपत्ति 29.56 लाख व अचल संपत्ति 52.64 लाख रुपये है। उनकी पत्नी की चल संपत्ति 11.12 लाख और अचल संपत्ति 69.91 लाख है। इसके अलावा 63.96 लाख रुपये के दो आवसीय भूखंड व एक जगह कृषि के लिए भूमि है। वह यह जानकारी दिया कि उनके पास एक फोर्ड कर है और एक तोला सोना है। पत्नी के पास कुल पांच तोला सोना है।

यह भी पढ़ें: UP assembly elections 2022: मूछें हो तो ऐसी जाने कौन है अंसार अहमद किस पार्टी से लड़ रहे चुनाव, वीरप्पन की आ जाएगी याद

विधि से स्नातक है निषाद पार्टी के यह प्रत्याशी

निषाद पार्टी से हंडिया विधानसभा के प्रत्याशी प्रशान्त कुमार सिंह ने राहुल गढ़वाल विश्विद्यालय से विधि से स्नातक है। वह हंडिया विधानसभा से पहले भी विधायक भी राह चूंके है। उन्होंने सपथ पत्र में अपनी संपत्ति का ब्यौरा देते हुए जानकारी दिया है कि उनके पास 11.28 लाख रुपये नगद है। उनकी कुल चल संपत्ति 1.21 करोड़ की है और अचल संपत्ति 2.90 करोड़ है। पत्नी के पास मात्र 15 लाख की चल संपत्ति है।

यह भी पढ़ें: UP assembly elections 2022: प्रयागराज में भाजपा ने बदले प्रत्याशी, जाने कौनसी सीट पर बदले गए उम्मीदवार

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश