प्रयागराज

UP Youth Congress: दिल्ली की रैली में गैरहाजिरी का हिसाब! यूपी युवा कांग्रेस में बड़ा एक्शन,पांच नेता भी नपे

Congress 68 Officials Suspended: दिल्ली की रैली में शामिल नहीं होने पर यूपी युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रयागराज के पांच पदाधिकारी भी कार्रवाई की जद में आए।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 1:20 PM IST
12 जिलाध्यक्ष, 3 प्रदेश उपाध्यक्ष और 33 प्रदेश महासचिवों पर कार्रवाई, प्रयागराज के पांच पदाधिकारी भी निलंबित (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )
12 जिलाध्यक्ष, 3 प्रदेश उपाध्यक्ष और 33 प्रदेश महासचिवों पर कार्रवाई, प्रयागराज के पांच पदाधिकारी भी निलंबित (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )

Youth Congress Action: उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई हुई है। दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल नहीं होने पर संगठन के 68 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद युवा कांग्रेस के प्रदेश संगठन में हलचल मच गई है। निलंबित किए गए पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश स्तर के बड़े पदाधिकारी तक शामिल हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से यह कार्रवाई की गई है। प्रदेश प्रवक्ता हसीब अहमद ने भी निलंबन की पुष्टि की है।

कई बड़े पदाधिकारी कार्रवाई की जद में

जानकारी के मुताबिक, निलंबित किए गए 68 पदाधिकारियों में युवा कांग्रेस के 12 जिलाध्यक्ष और 3 प्रदेश उपाध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा 33 प्रदेश महासचिव और 18 प्रदेश सचिवों पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे संयुक्त सचिव और सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर पर भी कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आयोजित रैली में पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी को संगठन ने गंभीरता से लिया। इसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला किया।

प्रयागराज के पांच पदाधिकारी भी निलंबन की कार्रवाई की जद में आए। (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )

प्रयागराज के पांच पदाधिकारी भी निलंबित

इस कार्रवाई की आंच प्रयागराज तक भी पहुंची है। जिले के पांच युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को भी निलंबित किया गया है। इससे स्थानीय संगठन में भी चर्चा तेज हो गई है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पदाधिकारियों के खिलाफ की कार्रवाई। (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )

राष्ट्रीय नेतृत्व ने लिया फैसला

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से की गई इस कार्रवाई को संगठन में अनुशासन बनाए रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश प्रवक्ता हसीब अहमद ने निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि कुल 68 पदाधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि  इस फैसले के बाद यूपी युवा कांग्रेस में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दिल्ली की रैली में शामिल नहीं होने पर यूपी युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारियों को किया गया निलंबित। (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )  

अब देखना होगा कि निलंबित पदाधिकारियों की ओर से इस मामले में क्या प्रतिक्रिया आती है और संगठन आगे क्या कदम उठाता है।

Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर