प्रयागराज

यूपी में कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, अब फिर चढ़ेगा पारा, 18-19 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान

weather forecast: मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 18-19 जून को बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है।
3 min read
18 और 19 जून को बारिश, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

IMD weather updates: उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव में कमी आने के कारण पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की तीव्रता अब थम जाएगी। बारिश रुकने से आने वाले दिनों में धूप खिलेगी और तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी 18 और 19 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि इस बार मानसून 2026 की गति थोड़ी धीमी रह सकती है, जिससे इसके आगे बढ़ने में वक्त लगेगा।

पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म 

मौसम विभाग के अनुसार इसलिए 24 घंटे में बांदा का तापमान एक बार फिर प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में सबसे कम जौनपुर का 30 डिग्री दर्ज किया गया है। ‌ न्यूनतम तापमान में सबसे कम बिजनौर और हरदोई का 19 डिग्री दर्ज किया गया है।

कैसा रहेगा झांसी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के झांसी में आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिमी उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 

झांसी में 15 जून का मौसम?

आगामी 15 जून का तापमान 26 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन में पश्चिम और उत्तर पश्चिम और रात में पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय बूंदाबांदी होने की संभावना है।

प्रयागराज में बादल छाए रहेंगे 

प्रयागराज में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

मानसून 2026 पर अल नीनो का असर 

मौसम विभाग के अनुसार मानसून 2026 की रफ्तार धीमी रहेगी। अल नीनो भी सक्रिय हो चुका है। जिसके मानसून 2026 के दौरान बने रहने की भी संभावना है। वर्तमान में मानसून देश के पूर्वोत्तर राज्यों से प्रवेश कर चुका है। जिसके 24 जून तक प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है।

इन जिलों में 18-19 जून को बारिश की संभावना

पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश 18 और 19 जून को बारिश की संभावना है। जिसमें बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलिया, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही आदि जिले शामिल है।

Updated on:
15 Jun 2026 03:37 pm
Published on:
14 Jun 2026 09:33 am
Also Read
View All
हाईकोर्ट में कोडीन युक्त सिरप की सुनवाई: सिफारिश से नाराज जज ने खुद को मामले से किया अलग, बोले- काला दिन

क्लाइमेट चेंज का असर: ट्रफ लाइन दक्षिण की तरफ खिसका, प्रयागराज में 2, 3, 4, 5, 6 अगस्त को झमाझम बारिश

IMD Orange Alert: अगले तीन घंटे प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव सहित 14 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- छात्रों के भेष में सपा के गुंडों ने की तोड़फोड़, बख्शे नहीं जाएंगे

प्रयागराज: केशव प्रसाद मौर्य बोले- असदुद्दीन ओवैसी भी अखिलेश की तरह देख रहे हैं सपने, कांवर रुट पर नहीं बिकेगा मांस