इसके साथ ही तीन अन्य निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। एमएलसी चुनाव में कुल मतदान 97.96 प्रतिशत हुआ था। आज सुबह से ही मतगणना जारी है। देर शाम तक फैसला भी आ जायेगा कि किसके सिर पर जीत का ताज सजेगा। लेकिन इस चुनाव में सबसे अधिक सपा और भाजपा पर निगाहें टिकी है।
प्रयागराज: यूपी एमएलसी चुनाव 2022 की मतगणना हो रही है। नौ अप्रैल को प्रयागराज में एमएलसी का प्रयागराज और कौशांबी के 33 बूथों पर मतदान हुआ था। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी से बासुदेव यादव और भाजपा से डॉक्टर केपी सिंह के बीच भारी टक्कर थी। इसके साथ ही तीन अन्य निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। एमएलसी चुनाव में कुल मतदान 97.96 प्रतिशत हुआ था। आज सुबह से ही मतगणना जारी है। देर शाम तक फैसला भी आ जायेगा कि किसके सिर पर जीत का ताज सजेगा। लेकिन इस चुनाव में सबसे अधिक सपा और भाजपा पर निगाहें टिकी है।
बीजेपी के डा. केपी श्रीवास्तव व सपा के वासुदेव यादव में टक्कर
इस बार के एमएलसी चुनाव में सपा और भाजपा और सपा में टक्कर है। सुबह से चल रहे मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। तहसील सदर के सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच 10 टेबल पर मतों की गणना शुरू हो रही है। इस चुनाव का नतीजा बताएगा कि जनप्रतिनिधियों में दलों की लोकप्रियता की कितनी है। परिणाम को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें थमी हुई हैं। दोपहर तक रुझान से स्पष्ट हो जाएगा कि सपा की वापसी हो रही है या ताज किसी और के सिर बंध रहा है। भाजपा के डा. केपी श्रीवास्तव व सपा के वासुदेव यादव पर लोगों की निगाह टिकी है। मतदान से लेकर मतगणना तक भारी टक्कर देखने को मिल रही है।
समाजवादी कार्यकताओं ने जताई धांधली की आशंका
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश यादव ने मतगणना को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव मतगणना ने धांधली की जा सकती है। इसीलिए निष्पक्ष मतगणना की मांग की है।