प्रयागराज

कुएं में से आई बदबू तो हुआ शक; बोरे में भरकर फेंकी विवाहिता की लाश, ऊपर से डाल दी…

Crime News: बोरे में भरकर विवाहिता की लाश को फेंक दिया गया। कुएं से जब बदबू आई तो लोगों का शक गहराया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानिए पूरा मामला क्या है?

3 min read
विवाहिता की लाश को कुएं में फेंका। फोटो सोर्स-AI

Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बलकरनपुर गांव से 22 जनवरी को एक विवाहिता गायब हो गई। विवाहिता की हत्या कर उसकी लाश बोरे में भरकर कुएं में फेंक दी गई। इतना ही नहीं बोरे में ईंट भी डाली गई।

ये भी पढ़ें

‘यहां से जाओ पापा के सुई लग रही है’, पति के पैर पकड़े और पत्नी ने प्रेमी से कटवा दी गर्दन

Prayagraj News: प्रयागराज में मिली विवाहिता की लाश

लाश कोई देख ना सके, इसलिए ऊपर से लकड़ियां तक डाल दी गई थीं। गुरुवार की शाम को कुछ लोग कुएं के पास रखी लकड़ियां लेने गए। जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका। मामले को लेकर मृतका के मायके वालों ने पति समेत 5 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फूलपुर पुलिस 3 को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

Uttar Pradesh News: लाश को कुएं में फेंक डाल दी लकड़ियां

दरअसल, फूलपुर कोतवाली के बलकरनपुर गांव के रहने वाले रणविजय सिंह का गांव से थोड़ी दूर पर निजी पंपिंग सेट है। जो करीब 10 सालों से बंद है। कभी कभार ही लोग उस ओर जाते हैं। गुरुवार की शाम गांव के राकेश और राजेंद्र पंपिंग सेट के पास रखी लकड़ी लेने पहुंचे। जब दोनों वहां पहुंचे तो उन्हें लकड़ियां नहीं मिली। आस-पास उन्होंने तलाश की तो पता चला कि किसी ने कुएं में लकड़ियां डाल दी थी। इसके बाद बांस के सहारे उन्होंने लकड़ियां निकाली। लकड़ियां हटते ही नीचे कुएं में उन्हें एक बोरी दिखाई दी। जिसमें से तेज दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद दोनों ने इस बात की सूचना आसपास के लोगों को दी।

UP News: ढाई घंटे की मशक्कत बाद कुएं से बाहर निकाली लाश

देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पंपिंग सेट मालिक रणविजय सिंह ने फूलपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत बाद बोरे को कुएं से बाहर निकाला। जैसे ही बोरे को खोला गया तो महिला की लाश मिली। जो काफी सड़ चुकी थी। ग्रामीणों ने जब लाश देखी तो उसकी पहचान बलकरनपुर गांव निवासी 37 साल की सीमा सरोज पत्नी अनिल कुमार के रूप में हुई। महिला के मायके वाले भी करीब एक घंटे के अंदर घटना स्थल पर पहुंच गए।

UP Crime News: मृतका की मां ने क्या कहा?

जिसके बाद मृतका की मां शांति ( निवासी गौहानी थाना बहरिया) ने फूलपुर थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया, '' सीमा की शादी करीब 18 साल पहले बलकरनपुर के रहने वाले अनिल कुमार के साथ हुई थी। राजमिस्त्री का काम अनिल करता है। शादी के बाद सीमा के 3 बेटे और एक बेटी हुई। मृतका 22 जनवरी से ही गायब थी। जिसकी सूचना दूसरे दिन पुलिस को दी गई थी। गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी।''

Uttar Pradesh Crime: 5 लोगों पर हत्या का आरोप

मृतका की मां शांति ने सीमा के पति अनिल, ससुर संगम लाल, सास लालती, देवर प्रदीप और देवरानी पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि करीब 3 साल से अनिल शहर में गांव की एक महिला के साथ रह रहा था। अनिल कभी कभार ही घर आता था। इसी वजह से मृतका का उससे विवाद भी होता था।

Uttar Pradesh News: मामले को लेकर ACP ने क्या कहा?

वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर 5 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए पति, ससुर और देवर को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर प्रवीण गौतम तीनों से पूछताछ में जुटे हैं। शुक्रवार शाम 2 डॉक्टर्स के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच सीमा की लाश का पोस्टमार्टम किया। मामले को लेकर ACP फूलपुर का कहना है, '' मृतका के पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में पुलिस की टीम जुटी है।''

ये भी पढ़ें

समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे कांग्रेस छोड़ चुके दिग्गज नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी? बोले- 5 सालों से मन था बेचैन; 2 दिनों में….

Also Read
View All

अगली खबर