प्रयागराज

Prayagraj News: चलती ट्रेन के सामने अपने नाबालिग बेटे के साथ कूद गई महिला; मौके पर दर्दनाक मौत

Prayagraj News: अपने नाबालिग बेटे के साथ एक महिला चलती ट्रेन के सामने कूद गई। इस वजह से दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

less than 1 minute read
चलती ट्रेन के सामने अपने नाबालिग बेटे के साथ कूद गई महिला। फोटो सोर्स-ai

Prayagraj News: प्रयागराज में एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ गुरुवार को सघनगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास चलती ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दोनों मृतकों की पहचान अभी भी अज्ञात है।

ये भी पढ़ें

अखिलेश यादव को ‘पापा’ कहकर iPhone मांगा और अब मायावती को कह दिया ‘मम्मी’; यूट्यूबर पर गिरी गाज

प्रयागराज में महिला ने की आत्महत्या

सोरांव पुलिस की एक टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि महिला अपने बेटे के साथ रेलवे ट्रैक के पास टहल रही थी। जैसे ही उसने ट्रेन को आते देखा, दोनों अचानक उसके सामने कूद गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुराना पारिवारिक विवाद के कारण सुसाइड

वहीं एक अन्य मामले में, पुलिस ने कहा कि निर्मला नाम की 60 साल की महिला और उसकी लगभग 30 साल की बेटी ने बुधवार देर रात लालूडीह गांव में जहरीला पदार्थ मिला हुआ भोजन खाने के बाद कथित तौर पर अपनी जान दे दी। इस पीछे पुराना पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। दोनों मामलों की जांच में पुलिस की टीम जुट गई है।

ये भी पढ़ें

ना आव देखा ना ताव दबंगों ने चढ़ा दी शख्स पर कार; घटना का लाइव CCTV फुटेज देखकर कांप जाएगी रूह
Published on:
22 Aug 2025 12:20 pm
Also Read
View All