प्रयागराज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मंत्री ने सपा पर किया तंज, कहा- रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई, 10 मार्च को बची गर्मी होगी शांत

सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार विपक्षी पार्टियों पर निशाना साध रहे हैं। रविवार को कैबिनेट मंत्री नंदी का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ट्वीट करके मंत्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव पर तंज कसते हुए कहा कि "रस्सी जल गयी लेकिन ऐंठन नहीं गई",10 मार्च के बाद बची हुई भी चर्बी शान्त हो जायेगी।
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2022, 10:05 PM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मंत्री ने सपा पर किया तंज, कहा- रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई, 10 मार्च को बची गर्मी होगी शांत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मंत्री ने सपा पर किया तंज, कहा- रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई, 10 मार्च को बची गर्मी होगी शांत

प्रयागराज: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार विपक्षी पार्टियों पर निशाना साध रहे हैं। रविवार को कैबिनेट मंत्री नंदी का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ट्वीट करके मंत्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव पर तंज कसते हुए कहा कि "रस्सी जल गयी लेकिन ऐंठन नहीं गई",10 मार्च के बाद बची हुई भी चर्बी शान्त हो जायेगी। प्रयागराज मंडल में पांचवें चरण के मतदान के बाद मंत्री लगातार जनता के बीच जनसंपर्क में जुटे हैं।

भाजपा के साथ है पूर्वंचल

कैबिनेट मंत्री ने 7 फरवरी को होने वाले सातवें चरण के मतदान को लेकर कहा कि पूर्वांचल इन नफरती सोच वाले लोगों को करारा जवाब देने के लिए कमर कस चुका है। अपील करते हुए मंत्री ने कहा कि पूर्वांचल के देवतुल्य मतदाताओं से इन गीदङ भभकियों और धमकियों का जवाब अपने वोट की ताकत से देने का आवाहन करता हूँ। गुंडों की बौखलाहट बता रही है कि पूर्वांचल की जनता कमल खिला रही है।

सातवें चरण के चुनाव के लिए मंत्री नन्दी ने पूर्वांचल वासियों से की अपील

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्वंचल में एक फिर से कमल का फूल खिलाने का समय आ गया है। 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 7 फरवरी को पूर्वांचल के भाई, बहनों ठगों और माफियाओं को पहचानिए। ये सिर्फ आपका वोट लूटने के लिए, आनन फानन में एक हुए हैं, ठगबंधन के झांसे में नहीं आना है। एक तरफ लोककल्याणकारी, विकासवादी, राष्ट्रवादी हैं और दूसरी तरफ कुर्सी के मौसमी ठेकेदार।

मंत्री का ट्वीट हुआ वायरल

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नन्दी का ट्वीट लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्वीट पर लगातार प्रतिक्रिया भी जारी है। कोई मंत्री के समर्थन में उतरा है तो कोई समाजवादी पार्टी के समर्थन में जवाब दे रहा है।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर