प्रयागराज

बेंगलुरु से इलाज कराकर प्रयागराज लौट रहे यात्री की फ्लाइट में तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

Prayagraj News : प्रयागराज निवासी 46 साल के शिक्षामित्र मिथिलेश कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए बेंगलुरु ले गए थे। जहां कुछ सुधार होने के बाद उन्हें वापस प्रयागराज लाया जा रहा था।
less than 1 minute read
young man health deteriorated in Bangalore to Prayagraj flight

Prayagraj News : प्रयागराज निवासी 46 साल के शिक्षामित्र मिथिलेश कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए बेंगलुरु ले गए थे। जहां कुछ सुधार होने के बाद उन्हें बेंगलुरु से प्रयागराज आ रही इंडिगो की फ्लाइट से वापस लाया जा रहा था। इसी दौरान फ्लाइट में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

हालांकि प्रयागराज में फ्लाइट लैंड करते ही उन्हें भगवतपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रयागराज के बिसौना निवासी 46 साल के मिथिलेश कुमार जायसवाल शिक्षामित्र थे। वह बीमार चल रहे थे। मिथिलेश के भाई निर्देश जायसवाल ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए बेंगलुरु ले गए थे। इंडिगो के मैनेजर चंद्रकात ने बताया कि शनिवार को मिथिलेश और उनके भाई निर्देश की प्रयागराज की फ्लाइट थी। सुबह साढ़े आठ बजे बेंगलुरु से इंडिगो की फ्लाइट ने उड़ान भरी।

रास्ते में मिथिलेश के बीमार होने की सूचना मिली। फ्लाइट लैंड करने से पहले ही प्रयागराज एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम और एम्बुलेंस को अलर्ट कर दिया गया। पूर्वाह्न करीब 1041 बजे फ्लाइट ने लैंड किया। मिथिलेश को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर ने इलाज शुरू किया और कुछ देर बाद मिथिलेश को मृत घोषित कर दिया।

Updated on:
23 Apr 2023 01:25 pm
Published on:
23 Apr 2023 01:25 pm
Also Read
View All
कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

‘छोटे-छोटे भाई और मम्मी-पापा थे’ धमाके के बाद अपनों को तलाशता रहा मासूम, प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में 3 की मौत