पुणे

केतन अग्रवाल के पिता का दर्द छलका, बोले- बेटा गया, पिता भी चले गए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखी चिट्ठी

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से जल्द न्याय दिलाने की अपील की है। केतन के पिता ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की है।
2 min read
Jul 09, 2026
Ketan Agarwal Murder Case
केतन और सिया। फाइल फोटो- पत्रिका

पुणे। केतन अग्रवाल हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने शीघ्र न्याय की मांग करते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भावुक पत्र लिखा है। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने ईमेल के माध्यम से मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आग्रह किया है। अपने पत्र में विशाल अग्रवाल ने लिखा कि वह आग्रह किसी व्यवसायी या प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे पिता के रूप में कर रहे हैं जिसने अपने बेटे को खो दिया है।

गहरे सदमे में परिवार

उन्होंने लिखा कि केतन की नृशंस हत्या के बाद उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है और हर दिन एक ही सवाल उन्हें परेशान करता है कि उनके बेटे को न्याय आखिर कब मिलेगा? उन्होंने पत्र में एक और व्यक्तिगत त्रासदी का जिक्र करते हुए बताया कि केतन की मौत के मात्र 20 दिनों के भीतर उनके पिता का भी निधन हो गया। उनके अनुसार, पोते की असमय मृत्यु का सदमा उनके पिता सहन नहीं कर सके और उनकी जान चली गई। उन्होंने कहा कि महज 20 दिनों के भीतर उन्होंने अपने बेटे और पिता, दोनों को खो दिया, जिससे पूरा परिवार बिखर गया।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

राष्ट्रपति को संबोधित पत्र में विशाल अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि उनका परिवार किसी विशेष रियायत या विशेषाधिकार की मांग नहीं कर रहा है। उनकी केवल यही मांग है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि न्याय में अनावश्यक देरी न हो और दोषियों को जल्द सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि न्याय में होने वाली देरी पीड़ित परिवार के दर्द को और गहरा कर देती है। साथ ही, यह भी जरूरी है कि समाज में यह संदेश जाए कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है और अपराध करने वालों को समयबद्ध तरीके से सजा मिलती है।

न्याय ही अंतिम उम्मीद

पत्र के अंत में विशाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मामले पर व्यक्तिगत ध्यान देने और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की भावुक अपील की। उन्होंने लिखा कि उनका परिवार अपना सबकुछ खो चुका है और अब केवल न्याय ही उनकी अंतिम उम्मीद है। उन्होंने अनुरोध किया कि उनके बेटे के मामले को 'सिर्फ एक और फाइल' बनकर न रहने दिया जाए, बल्कि इसे संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ देखा जाए।

गौरतलब है कि केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस के हाथ एक नई जानकारी लगी है। जांच के दौरान दावा किया गया है कि मुख्य आरोपी चेतन चौधरी ने हत्या से पहले एक लॉज में सिया गोयल की मांग में सिंदूर भरकर उससे शादी की थी। पुलिस अब इस दावे की पुष्टि के लिए डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। साथ ही चेतन और सिया से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि यह शादी केतन अग्रवाल से सिया की सगाई से पहले हुई थी या उसके बाद।

Updated on:
09 Jul 2026 07:02 pm
Published on:
09 Jul 2026 06:01 pm
Also Read
View All
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा! चेतन ने लॉज में चुपचाप सिया की मांग भरकर की थी शादी, पुलिस जुटी जांच में

पुणे में हादसा, मोशी इलाके में अचानक गिरी इमारत, मलबे में फंसे 23 लोग, अब तक 21 को सुरक्षित निकाला गया

पुणे बिल्डिंग हादसा: भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका, NDRF मौके पर

पुणे फायरिंग केस: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- न्यूट्रलाइज हुई गैंग की एक्टिविटी

पाटन भूस्खलन: घर में गूंजनी थी बच्चे की किलकारी, लेकिन पसरा सन्नाटा, भूस्खलन में बेटे समेत माता-पिता की मौत, प्रेग्नेंट पत्नी रह गई अकेली