
Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल को मौत के घाट उतारने के लिए मंगेदर सिया और बॉयफ्रेंड चेतन ने साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इसके बाद लोहगढ़ किले की ऊचांई से केतन को खाई में धक्का देकर मार डाला। इस घटना के बाद से केतन का परिवार सदमे है। केतन के दादा का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। अपने बुढ़ापे के सहारे को खोने का दुख सहन कर पाना उनके लिए मुश्किल हो गया है। उन्होंने पोते के 'कातिलों' के लिए मौत के सजा की मांग की है। दरअसल, मंगेतर से केतन की पत्नी बनने जा रही सिया गोयल ने जिस तरह से उसकी मौत की साजिश रची, उसने फिर से देशभर को इंदौर के सोनम रघुवंशी केस की याद दिला दी जिस घटना ने सबको झकझोक कर रख दिया था। यहां भी कुछ उसी तरह से घटना को अंजाम दिया गया है।
रोते हुए केतन के दादा ने बताते हैं कि हम सब सिया के परिवार को 3 दशकों से जानते थे। इसके बावजूद सिया की इस खौफनाक साजिश के बारे में पता नहीं चल सका। 25 साल के मृतक केतन को याद करते हुए दादा फफक-फफक कर रो देते हैं और कहते हैं कि हमारे परिवार के लड़की वालों से करीब 35 सालों से संबंध हैं। सालों का याराना और दोस्ती है, इससे ज्यादा और क्या देख परख करेंगे? इससे ज्यादा निगरानी तो कर नहीं सकते?
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, इस पूरे खेल के बारे में सिया का परिवार सब जानता था। उन्हें पता था कि उनकी बेटी किसी और से प्यार करती है और उससे चक्कर चल रहा है। उन्होंने सिया की बुआ रेणु और फूफा नरेंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना में इन दोनों का ही हाथ था। इन दोनों ने जोर देकर रिश्ता करवाया। उन्होंने मुझे कई दफा यकीन दिलाया कि चिंता न करूं, बहुत अच्छी लड़की है। बहुत शांत लड़की है। इसके लिए वे लोग जवाबदार हैं।
उन्होंने रोते हुए रुंधे गले से आगे कहा, 'आज क्या जवाबदार है? कोई कुछ बोलने को राजी नहीं है। मैं तड़प रहा हूं कि मेरे बुढ़ापे का सहारा चला गया।'
केतन के दादा ने मुख्यमंत्री और जज साहब से अपील की कि कम से कम इन दोनों को सिया और चेतन को मौत की सजा हो। बाकी के लोगों को अपने हिसाब से जो भी सजा देना चाहें दे दें। लेकिन ये दोनों बचने नहीं चाहिए, इन्हें मौत की सजा होनी चाहिए।