पुणे

दोस्ती हो तो ऐसी! सेना में हुआ दोस्त का चयन तो खुशी से झूम उठा यार, कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया

Maharashtra: महाराष्ट्र में सेना में चयनित एक युवक की सफलता का जश्न उसके दोस्त ने अनोखे अंदाज में मनाया। दोस्त ने उसे कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
less than 1 minute read
Mar 10, 2026
Maharashtra man carried friend his shoulders around village after joined the army

Maharashtra: महाराष्ट्र से दोस्ती और गर्व का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक का चयन भारतीय सेना में होने के बाद गांव में खुशी का माहौल बन गया। खास बात यह रही कि युवक के दोस्त ने उसकी इस उपलब्धि को खास अंदाज में मनाया। उसने अपने दोस्त को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया और इस दौरान गांव के लोग भी खुशी में शामिल हो गए। फिलहाल दोस्ती की मिसाल पेश करने वाली यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जैसे ही युवक के सेना में चयन की खबर गांव में पहुंची, परिवार और ग्रामीणों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। ढोल-नगाड़ों और तालियों के बीच युवक के दोस्त ने उसे कंधों पर बैठाया और पूरे गांव में घुमाते हुए उसकी सफलता का जश्न मनाया। इस दौरान लोगों ने फूल बरसाकर और नारे लगाकर उसका स्वागत किया।

गांव के लोगों का कहना है कि सेना में भर्ती होना पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। युवक की मेहनत और लगन की सभी सराहना कर रहे हैं। दोस्ती और देशभक्ति का यह अनोखा नजारा अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक भी हो रहे हैं और युवक को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Updated on:
10 Mar 2026 10:59 am
Published on:
10 Mar 2026 10:58 am