पुणे

ठुकराकर मेरा प्यार… 24 घंटे बाद मिली लाश, पहले लड़की को हंसिए से काटा फिर खुद दे दी जान

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एकतरफा प्यार का खौफनाक मामला सामने आया है। शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने छात्रा पर हंसिए से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने पहाड़ी इलाके में जाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

2 min read
Mar 14, 2026

Pune Crime News : महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक सनकी प्रेमी ने सनसनीखेज कांड को अंजाम दिया है। दरअसल, प्रेम का प्रस्ताव स्वीकार न करने पर युवक के सिर पर ऐसा पागलपन सवार हो गया कि उसने लड़की पर हंसिए से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं, लड़की को अधमरा करने के बाद बताया जा रहा है कि वह दूर एक पहाड़ी इलाके में जाकर खुदकुशी भी कर ली। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस हर एंगल से जांच करने की कोशिश कर रही है।

आपको बता दें कि यह मामला जिले के जुन्नर इलाके का है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक का नाम महेश डामसे है, जो उसी गांव का रहने वाला था और युवती को जानता था। बताया जा रहा है कि महेश युवती से शादी करना चाहता था और उसने उसे प्रपोज भी किया था, लेकिन युवती ने साफ इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक का नाम महेश डामसे है, जो उसी गांव का रहने वाला था और युवती को जानता था। बताया जा रहा है कि महेश युवती से शादी करना चाहता था और उसने उसे प्रपोज भी किया था, लेकिन युवती ने साफ इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें

रिश्तेदार की लड़की से संबंध… पत्नी ने टोका तो हैवान बना पति, घुमाने के बहाने ले जाकर पत्थरों से कूचला सिर

कॉलेज के लिए निकली थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह युवती जुन्नर स्थित आदिवासी छात्राओं के सरकारी हॉस्टल से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान महेश पहले से ही वहां घात लगाकर बैठा था। जैसे ही युवती वहां से गुजरी, उसने उसे रोक लिया और अपने पास रखे हंसिए से उसके सिर और चेहरे पर कई बार हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से युवती गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

24 घंटे बाद पुलिस को मिली लाश

अगले दिन गुरुवार सुबह पुलिस को एक पहाड़ी इलाके में महेश की बाइक मिली। इसके बाद आसपास तलाशी लेने पर पास के एक पेड़ से उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घायल छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें

पहले दोस्ती, फिर प्यार…धर्म परिवर्तन कराने का नया जाल, आरोपी गिरफ्तार, परिवार फरार

Also Read
View All

अगली खबर