पुणे

पुणे में हादसा, मोशी इलाके में अचानक गिरी इमारत, मलबे में फंसे 23 लोग, अब तक 21 को सुरक्षित निकाला गया

Pune Building Collapse: पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ (मोशी) में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक इमारत गिरने से 23 लोग मलबे में दब गए। NDRF और फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 21 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Jul 09, 2026
building collapse in Pune
पुणे में इमारत ढही (Photo-X @jayprakashindia)

Moshi Building Collapse Update: महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में एक इमारत अचानक ढह गई। इस दर्दनाक हादसे के वक्त इमारत में करीब 23 लोग मौजूद थे, जो देखते ही देखते मलबे के नीचे दब गए। वहीं बचाव दल ने अब तक 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें मलबे में फंसे बाकी लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

पुणे आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक घटना बुधवार दोपहर करीब दो बजे की है। विभाग ने बताया कि हादसे के समय बिल्डिंग में कई लोग मौजूद थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए। 

बता दें कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। वहीं प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की भी अपील की है। 

घटना को लेकर मेयर रवि लांडगे ने क्या कहा? 

इस घटना पर मेयर लांडगे का भी बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए मेयर ने कहा कि भारी बारिश के कारण पूरे शहर में जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके कारण जमा हुआ कचरा और मलबा एक ऑफिस की इमारत पर गिर गया है, जिससे कंक्रीट का स्लैब ढह गया।

उन्होंने कहा कि उस समय ऑफिस के कर्मचारी वहां खाना खा रहे थे; दो लोग बाहर निकलने में कामयाब रहे, अन्य को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। किसी की मौत नहीं हुई है। सभी सुरक्षित हैं। फायर ब्रिगेड, NDRF की टीम, पुलिस और स्वास्थ्य व पर्यावरण विभाग उन्हें बाहर निकालने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

वहीं डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देशदिए हैं। साथ ही मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने को भी कहा है। डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद ही बचाव अभियान में सेना को शामिल किया गया। 

Updated on:
09 Jul 2026 09:44 am
Published on:
09 Jul 2026 08:46 am