
Raebareli Death of minor girl: रायबरेली में घर के बाहर सो रही 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची अचेत अवस्था में चारपाई पर मिली। यह देख घर में अफरातफरी मच गई। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना बछरावां थाना क्षेत्र का है। वही एक अन्य घटना में पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और मां के नाथ काट दी जिससे दोनों का भी रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्नावा गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब 14 वर्षीय किशोरी चारपाई में अचेत अवस्था में मिली। घर वालों ने जगाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलने पर बछरावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मृतक परिजनों से संबंध में बातचीत की। बछरावां थाना पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इधर एक अन्य घटना में लालगंज थाना क्षेत्र के सेमरपाहा गांव में राम मोहन अपनी पत्नी को लेने के लिए गया था लेकिन पत्नी चलने से इनकार कर दी जिस पर नाराज पति ने चाकू से अपनी पत्नी और सास पर हमला कर दिया जिससे दोनों ही घर भी रूप से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लालगंज थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है आरोपी राममोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है।