
Loksabha Election 2024: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन किया। सोनिया गांधी के राज्यसभा में शिफ्ट होने के बाद अब प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ सकती है। रायबरेली कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है। रायबरेली सीट में अब तक कुल 16 आम चुनाव और 3 उप- चुनाव हुए हैं। जिनमें 16 बार कांग्रेस, दो बार भाजपा और एक बार भारतीय लोकदल यानी बीएलडी ने जीत हासिल की।
2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी से एक मात्र रायबरेली सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी, जबकि यूपी 80 सांसदों को लोकसभा भेजती है। रायबरेली से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से तीन बार की सांसद रह चुकी हैं। वर्तमान में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस सीट से सांसद हैं।
सोनिया गांधी के बाद रायबरेली से कांग्रेस की तरफ से कौन लड़ेगा, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेता चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी या राहुल गांधी में से किसी एक की रायबरेली से चुनाव लड़ने की मांग बढ़ सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा ने कि रायबरेली गांधी परिवार की सीट है। यह परिवार के पास रहेगा।
रायबरेली की तरह अमेठी भी कांग्रेस का गढ़ रहा है। लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराकर जीत दर्ज की। हालांकि, राहुल ने केरल के वायनाड से जीत दर्ज करके लोकसभा पहुंचे।
सोनिया गांधी के लोकसभा प्रतिनिधि केएल शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा की रायबरेली से चुनाव लड़ने की मांग है। लोग यह भी चाहते हैं कि राहुल गांधी वायनाए और अमेठी से चुनाव लड़ें। यह उन्हें (गांधी परिवार) ही तय करना है।