8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामलला के दरबार में गोवा की पूरी सरकार आज लगाएगी हाजिरी, अब तक पहुंच चुके हैं कई राज्यों के मुख्यमंत्री

रामलला की दरबार में आज यानी गुरुवार को पूरी गोवा सरकार हाजिरी लगाएगी। सीएम डॉ. प्रमोद सावंत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सभी मंत्री विशेष विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
 Goa CM Dr Pramod Sawant and his ministers will reach ayodhya for darshan of Ramlala

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में गुरुवार को गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के नेतृत्व में उनकी सरकार के मंत्री अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि गोवा सरकार के मंत्री सुबह 10.45 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे। उसके बाद वे रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, इसमें गोवा के मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विधायक भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दर्शन के बाद मंदिर निर्माण की भव्यता के बारे में ट्रस्ट के प्रतिनिधि दल को जानकारी देंगे। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से दल का रामनामा और रामलला का प्रसाद देकर स्वागत किया जाएगा।

कई राज्यों के मुख्यमंत्री रामलला के दरबार में लगा चुके हैं हाजिरी
हाल ही में द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंंद केजरीवाल ने अपने पर‍ि‍वार के साथ अयोध्‍या में प्रभु श्रीराम के दर्शन क‍िए थे। उनके साथ पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान और उनकी धर्मपत्‍नी भी अयोध्‍या दर्शन को पहुंची थी। इससे पहले 11 फरवरी को योगी सरकार के तमाम मंत्री और उत्तर प्रदेश के विधायक रामलला के दर्शन कर चुके हैं। अरुणाचल सरकार का दल रामलला का दर्शन करने आ चुका है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग