
SP MP SP Singh in Rae Bareli: रायबरेली में समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी सीटें बढ़ाने के लिए कांग्रेस के नेता उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं। अखिलेश यादव के बिना कांग्रेस से जीरो है। इनको 50 से ज्यादा सीटें नहीं देनी चाहिए। समाजवादी पार्टी से प्रतापगढ़ से सांसद एसपी सिंह रायबरेली निजी कार्यक्रम में आए थे। जहां वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने ओपी राजभर पर भी बड़ा बयान दिया है। बोले उन्हें जो कहा जाता है बोल देते हैं। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सपा सांसद एसपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस भी भाजपा से मिली हुई है। सबको पता है कि पहले इसके पहले कांग्रेस के पास कितने विधायक और कितने सांसद थे? राहुल गांधी खुद भी चुनाव नहीं जीत पाए थे। अखिलेश के साथ चुनाव गठबंधन के कारण कांग्रेस को लाभ मिला और इसीलिए इतनी सीटें निकल आई थी। इस प्रकार का बयान देकर गठबंधन को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हम लोग हर हालत में सरकार बनाने जा रहे हैं। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है।
ओपी राजभर के विषय में एसपी सिंह ने कहा कि वह विवादित आदमी है और विवादित बयान ही दिया करते हैं। यह लोग भोपू हैं। इन्हें जो कुछ बोलने के लिए कहा जाता है वह बोल देते हैं। यह लोग समाज और पीडीए के शुभचिंतक नहीं है। दलित अल्पसंख्यक अन्य समाज के लोग भी पीड़ित हैं। इस समय अखिलेश यादव से अच्छा प्रदेश में कोई भी नेता नहीं है। वह सबके लिए काम करते हैं। इतना पढ़ा लिखा विद्वान नेता भी प्रदेश में नहीं है। वह अच्छी सोच वाले नेता है। एक सवाल के जवाब में सपा सांसद ने कहा कि अपनी इंपॉर्टेंस से बढ़ाने के लिए इस तरह का बयान दे रहे हैं। सब जानते हैं कि अखिलेश यादव के बिना कांग्रेस जीरो है। सीट बढ़ाने के लिए इस प्रकार की नौटंकी कर रहे हैं।