रायबरेली

लेखपालों की हड़ताल को बीजेपी जिलाध्यक्ष का समर्थन, कहा- जारी रहेगा प्रदर्शन

प्रशासन ने अब तक 900 लेखपालों को निलंबित कर दिया है, वहीं 8000 से अधिक लेखपालों को नोटिस जारी हो चुका है...
2 min read
Lekhpal strike continues
लेखपालों की हड़ताल को बीजेपी जिलाध्यक्ष का समर्थन, कहा- जारी रहेगा प्रदर्शन

रायबरेली. उत्तर प्रदेश में लेखपालों की हड़ताल जारी है। प्रशासन ने अब तक 900 लेखपालों को निलंबित कर दिया है, वहीं 8000 से अधिक लेखपालों को नोटिस जारी हो चुका है। दो लेखपालों की गिरफ्तारी के बाद 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। रायबरेली में भी अब तक 11 हड़ताली लेखपालों को निलंबित किया जा जुका है, वहीं 187 लेखपालों को नोटिस जारी किया जा चुका है। लेकिन फिर भी लेखपाल हड़ताल पर अड़े हैं। शासन की इस कार्रवाई से लेखपालों में जहां हड़कंप मचा है, वहीं पदाधिकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर हड़ताल नहीं टूटेगी। उनका आंदोलन जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में लेखपालों की हड़ताल का मामला तूल पकड़ चुका है। विपक्ष के साथ ही रायबरेली में भाजपा जिलाध्यक्ष ने ही अपने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष दिलीप यादव लेखपालों की हड़ताल में शामिल हो गये हैं। जिले की तहसील परिसर में लेखपालों का धरना जा रही है।

लेखपाल की हड़तालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बाजजूद इसके उत्तर प्रदेश के कुल 25,577 लेखपालों में से सिर्फ 2413 लेखपाल ही काम पर लौटे हैं। इनमें से 1860 लेखपाल आंशिक रूप से काम पर लौटे हैं, जबकि 635 लेखपालों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बाकी लेखपालों की हड़ताल जारी है। सरकार ने हड़ताली लेखपालों के खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की चेतावनी जारी कर रखी है, फिर वे हड़ताल पर हैं।

अब तक इन पर हुई कार्रवाई
शासन के निर्देश पर रायबरेली में जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री और सभी तहसील संगठनों के अध्यक्ष व महामंत्री के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। अब तक कुल 11 लोगों के खिलाफ निलंबन का आदेश जारी किया जा चुका है। साथ ही 187 लेखपालों के खिलाफ सेवा बर्खास्तगी की नोटिस जारी हुई है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को हड़ताली लेखपालों के तत्काल निलंबन और बर्खास्तगी की नोटिस लेखपालों तक पहुंचाने को कहा है।

Published on:
14 Jul 2018 02:23 pm
Also Read
View All
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा शासन में अगर यह कथा हो रही होती तो श्रोताओं पर लाठी चल जाती

रायबरेली में शारीरिक होमगार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा: चक्कर खाकर गिरे अभ्यर्थी, मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती

‘Gen-Z’ पर राजा भैया का तंज, दिल्ली के छात्रों के प्रदर्शन पर भी साधा निशाना, बोले- भाषा और संस्कृति से मेल नहीं

रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा व्यास पीठ से विदेशी आक्रांताओं को चुनौती मिली, गोस्वामी तुलसीदास ने अकबर का प्रस्ताव ठुकराया

रायबरेली में PMGSY सड़कों की बदहाली पर केएल शर्मा ने उठाए सवाल, राहुल गांधी ने मांगा जवाब