लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीत कुरैशी से मुलाकात की। दोनों के बीच उत्तर प्रदेश के सियासी हालातों के लेकर चर्चा हुई। अजीत कुरैशी और अखिलेश की मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में अटकलों का दौर जारी है। अटकलें इस गरम हैं क्योंकि बीते दिनों अजीत कुरैशी ने 2019 में संभावित महागठबंधन पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में मायावती के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ा जाना चाहिये। अखिलेश यादव और पूर्व राज्यपाल के बीच क्या बातें हुईं तो ये तो क्लियर नहीं हुआ, लेकिन यूपी के सियासी गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।