रायगढ़

पुलिस ने जांच के दौरान दो ट्रकों को रूकवाया, इसमें लदे अवैध सामान को देख कर पुलिस के उड़ गए होश

- दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर की जा रही है कार्रवाई

2 min read
Nov 26, 2018
पुलिस ने जांच के दौरान दो ट्रकों को रूकवाया, इसमें लदे अवैध सामान को देख कर पुलिस के उड़ गए होश

रायगढ़/कुंजेमुरा. तमनार पुलिस ने दो ट्रकों में रायगढ़ ला रहे २७ टन कबाड़ को ओडिशा बार्डर में पकड़ा है। जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि ये कबाड़ रायगढ़ के पूंजीपथरा स्थित उद्योगों में खपाने के लिए लाया जा रहा था। इससे पहले मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उक्त दोनों ट्रक को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने अभी ट्रक और कबाड़ दोनों को जब्त कर लिया है। वहीं दोनों ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार २४ नवंबर की रात तमनार पुलिस पालीघाट तरफ गश्त में थी। सुबह-सुबह भोर में पुलिस को सूचना मिली कि दो ट्रक में भारी मात्रा में कबाड़ की तस्करी की जा रही है। इसके बाद पुलिस की टीम नाकाबंदी कर मुखबिर के बताए अनुसार ट्रक के आने का इंतजार करने लगी। जैसे ही दोनों ट्रक पाली घाट के पास पहुंची तो पुलिस ने उन्हें रुकवाया। इसके बाद ट्रक की तलाशी ली तो एक ट्रक में १२ टन तो दूसरे ट्रक में १५ टन कबाड़ भरा हुआ था। जिसका लायसेंस ट्रक चालकों के पास नहीं था।

ये भी पढ़ें

थाने चलने की बात कह कर घर से बुलाकर तीन लोगों को बनाया बंधक, फिर गाली गलौज कर ये कहते हुए बेल्ट व डंडे से खूब पीटा

पकड़े गए आरोपियों में मो. आजाद पिता मो. जहूर ३० वर्ष बृजराजनगर झारसुगुड़ा व यामीन खान उर्फ बुटु खान सुंरगढ़ ओडिशा शामिल है। पुलिस ने दोनों ट्रक और कबाड़ को जब्त कर थाने में रखा है। वहीं दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पूंजीपथरा क्षेत्र में खपाने का था प्लान
पुलिस ने बताया कि आरोपी ओडिशा से कबाड़ लेकर पूंजीपथरा क्षेत्र आ रहे थे। जहां वे ट्रक को कहीं सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर उद्योग प्रबंधन से पहले कबाड़ की डील करते उसके बाद उसे खपाते। ज्ञात हो कि जिले में कबाड़ के अधिकांश प्रकरण में पूंजीपथरा क्षेत्र का नाम आता है। क्योंकि वहां इन कबाड़ को गला कर कच्चा लोहा बनाने का काम किया जाता है। कबाडिय़ों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि दीगर प्रांतों से आकर भी अवैध कबाड़ अपने जिले में लाकर खपाया जा रहा है। इससे कबाड़ी पुलिस को खुला चैलेंज करते नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस भी इन कबाडिय़ों पर कार्रवाई करती रहती है।

मुख्य आरोपी व कबाड़ कींग की चल रही तलाश
इस संबंध में तमनार टीआई विवेक पाटले ने बताया कि पकड़े गए आरोपी तो सिर्फ चालक हैं। गाड़ी व कबाड़ दोनों का मालिक ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी गुड्डू खान है। जोकि ओडिशा क्षेत्र का कबाड़ कींग है। ऐसे में उसकी तलाश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इससे पहले भी गुड्डू खान द्वारा रायगढ़ जिले में भारी मात्रा में कबाड़ खपाया जा चुका है। इसलिए उसे इस बात की पूरी जानकारी थी कि कहां और कैसे कबाड़ को पहुंचाना है, लेकिन इस बार वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका और पुलिस ने उसके ट्रक व कबाड़ को जब्त कर लिया।

- २४ नवंबर की रात पालीघाट में क्षेत्र में गश्त चल रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से दो ट्रकों में भरकर कबाड़ी रायगढ़ जिले में ले जाया जा रहा है। इसके बाद एसपी को सूचित कर निर्देश मिलने पर दोनों ट्रकों को पालीघाट के पास पकड़ा गया है।
विवेक पाटले, तमनार टीआई

ये भी पढ़ें

CG public opinion : रात से लेकर सुबह तक दर्जनों सवारी ट्रेन होने के बाद भी पूछताछ काउंटर में ताला

Published on:
26 Nov 2018 12:32 pm
Also Read
View All