
थाने चलने की बात कह कर घर से बुलाकर तीन लोगों को बनाया बंधक, फिर गाली गलौज कर ये कहते हुए बेल्ट व डंडे से खूब पीटा
रायगढ़. पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ लोग एक व्यक्ति के घर गए। उन लोगों ने घर से तीन लोगों बुलाकर थाने चलने की बात कहते हुए अपने घर ले गए। जब उन्होंने थाने जाने की बात कही तो उन्हें उसी घर में बंधक बना लिया और इसके बाद बेल्ट, डंडे व लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई की गई। इससे तीनों को गंभीर रूप से चोटें आई। इसके बाद वह थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 294, 506, 323, 427, 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस के अनुसार रिपोर्टकर्ता भुवनेश्वर साव पिता खेम लाल साव (२९) ग्राम कौवाताल थाना कोतरारोड में रहता है। २४ नवंबर की रात 11 बजे ग्राम मल्दा का दुखीश्याम व उसका लड़का नानही दोनों भुवनेश्वर के चाचा रामनाथ साव के घर आए। इसके बाद दुखीश्याम ने रामनाथ से कहा कि तुम्हारा लड़का दिनेश मेरी बहू को घर से भगा कर ले गया है। चलो पुसौर थाना में जाकर इसकी रिपोर्ट लिखवाऐंगे। रामनाथ उसका बेटा यादराम और भुवनेश्वर तीनों बाइक में बैठकर पुसौर थाना जाने के लिए निकले। रास्ते में दुखीश्याम एवं उसका लड़का प्रमोद उन लोगों को थाने न ले जाकर ग्राम मल्दा अपने घर ले गए। इसके बाद परछी तीन तीनों की जमकर पिटाई करने लगे। जब उन्हें लगा कि गांव वाले जग जाएंगे तो तीनों को मकान के ऊपर बने कमरे में ले जाकर उन्हें बंद कर दिया गया।
इसके बाद दुखीश्याम गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए दिनेश एवं मेरी बहू को कहा छिपाकर रखे हो कहकर तीनों को हाथ-मुक्का व लात से मारपीट करने लगा। वहीं उसका बेटा नानही बेल्ट से तीनों को बेरहमी से मारने लगा। इतना ही नहीं दुखीश्याम के दो अन्य बेटे प्रमोद और महेन्द्र साव भी डंडा तथा हाथ-मुक्के से इनके साथ मारपीट किए हैं। इस घटना में तीनों को गंभीर रूप से चोट आई हैं। वहीं मारपीट के दौरान दुखीश्याम ने रिपोर्टकर्ता के मोबाइल को जमीन पर पटक कर तोड़ दिया था। ताकि किसी को घटना के बारे में पता नहीं चले।
मौके पर पहुंची पुलिस और छुड़ाया
घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आहतों को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाकर थाने ले आई। इसके बाद उनका एमएलसी करवाकर उन्हें घर भेज दिया गया है। वहीं इनकी रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज भी कर लिया गया है।
-आरोपियों को गिरफ्तार करना अभी ठीक नहीं है, उनकी घर की बहू लापता है। घटना की सूचना मिलने पर आहतों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर लाया गया था। बाद में एमएलसी कराकर उन्हें घर भेज दिया गया है। वहीं रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया गया है- धनीराम राठौर, पुसौर टीआई
Published on:
26 Nov 2018 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
