रायगढ़

Haryana Election: हरियाणा चुनाव परिणाम से पहले CG की राजनीति में मची खलबली, पूर्व महापौर ने छोड़ी पार्टी

Haryana Election: हरियाणा में किसकी सरकार बन रही है। कल साफ हो जाएगा। इससे पहले छत्तीसगढ़ की राजनीति में खलबली मच गई है। पूर्व महापौर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है..

2 min read
Oct 07, 2024

Haryana Assembly Elections Result: छत्तीसगढ़ में अचानक हरियाणा चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस को लगातार झटके मिल रहे हैं। जांजगीर चांपा में 6 नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद अब पूर्व महापौर का विकेट गिर गया। वरिष्ठ नेता ने अपना त्यागपत्र सीधे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है। पूर्व महापौर के इस फैसले से कांग्रेस में खलबली मच गई।

Haryana Election: कल आएंगे परिणाम

Haryana Election: हरियाणा चुनाव का परिणाम कल यानी 8 अक्टूबर को आ जाएंगे। इससे पहले सामने आए एग्जिट पोल को लेकर राजनीति गर्म है। पार्टियों के हार-जीत का सभी राज्यों में दिखेगा। इससे पहले ही छत्तीसगढ़ में उलटफेर देखने को मिल रहा है। दरअसल रायगढ़ के पूर्व महापौर जेठूराम ने कांग्रेस ने नाता तोड़ लिया है।

CG Politics: प्रदेश अध्यक्ष को भेजा त्याग पत्र

CG Politics: प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपना त्यागपत्र भेजा है। इस्तीफा पत्र में उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपनी व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं इस्तीफे की वजह नहीं बताई है। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हैं।

सामने आई ये बड़ी बातें

बताया जा रहा है जेठूराम पार्टी में लगातार हो रही उपेक्षा से परेशान थे। 2005 से 2010 तक रायगढ़ नगर निगम में बड़ी जीत हासिल कर महापौर बने थे। लेकिन हाल के वर्षों में पार्टी के भीतर उनकी अनदेखी से नाराज चल रहे थे। जिसके चलते आज उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस को सक्ती जिले के जैजैपुर में झटका लगा। यहां जनपद अध्यक्ष रोशनी चंद्रा सहित 6 जनपद सदस्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं।

Raigarh News: जांजगीर में 6 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

Raigarh News: इधर जांजगी चांपा में आज कांग्रेस छोड़ 6 नेता भाजपा में शामिल हो गए। प्रवेश करने वालो में जैजैपुर जनपद अध्यक्ष रोशनी चंद्रा, किशन साहू जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 12, नारायण निराला जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 03, रंभा भारद्वाज जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 23 हसौद, अंजनी सिदार जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 01 रायपुरा, कृष्ण कुमार चंद्रा जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 02 बर्रा, राधे श्याम चंद्रा जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 11 तुषार को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

Updated on:
07 Oct 2024 06:09 pm
Published on:
07 Oct 2024 06:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर