
congress
Haryana Assembly Elections Result 2024: हरियाणा चुनाव परिणाम कल यानी 8 अक्टूबर को आ जाएंगे। इससे पहले राजनीति में खलबली मची हुई। दरअसल एग्जिट पोल के परिणाम ने नेताओं को चौंका दिया है। जिसके बाद नेताओं की नाराजगी अब सामने आएंगे। फिलहाल छत्तीसगढ़ में इसका असर देखने को मिला है। यहां 6 नेताओं ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया।
Haryana Exit Poll: जांजगीर चांपा के जैजैपुर विधानसभा से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार जैजैपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष समेत 6 सदस्य ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। पार्टी से नाता तोड़ने के बाद सभी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि जिला कार्यालय सक्ती में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा की उपस्थिति में जैजैपुर जनपद अध्यक्ष ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
Haryana Election Result 2024: भाजपा प्रवेश करने वालो में जैजैपुर जनपद अध्यक्ष रोशनी चंद्रा, किशन साहू जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 12, नारायण निराला जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 03, रंभा भारद्वाज जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 23 हसौद, अंजनी सिदार जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 01 रायपुरा, कृष्ण कुमार चंद्रा जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 02 बर्रा, राधे श्याम चंद्रा जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 11 तुषार को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
Chhattisgarh Congress: अचानक पार्टी से इस्तीफा देने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। क्या कांग्रेस के लागातार हार के चलते अब लोग पार्टी से नाता तोड़ रहे हैं या फिर कोई और वजह है। हालांकि यह चर्चा जोरों पर है कि कांग्रेस की लगातार हो रही हार से नेता डरे हुए हैं। ऐसे में सेफ जोन के लिए नेता बीजेपी को चुन रहे हैं।
Updated on:
07 Oct 2024 02:16 pm
Published on:
07 Oct 2024 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
