रायगढ़

देशी कट्टा के साथ प्लेटफार्म पर घूम रहा था युवक, पकड़ाया

- आरपीएफ की टास्क टीम, रायगढ़ जीआरपी, आरपीएफ पोस्ट की संयुक्त कार्रवाई

2 min read
Apr 15, 2018

रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर लोडेड देशी कट्टा के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया है। मुखबीर की सूचना पर बिलासपुर आरपीएफ की टास्क टीम, रायगढ़ जीआरपी व आरपीएफ पोस्ट ने घेराबंदीकर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो खरसिया के ठाकुरदिया का रहने वाला है। रायगढ़ जीआरपी २५ आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह हमेशा की तरह प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों की चहल पहल थी। इस बीच एक युवक, जो अपना मुंह बांधे हुए था। उसकी संदिग्ध गतिविधियोंं की सूचना जब बिलासपुर टास्क टीम को लगी तो उसने रायगढ़ जीआरपी व आरपीएफ पोस्ट की मदद से संदिग्ध युवक की घेराबंदी की। जहां उसे प्लेटफार्म नंबर दो के हावड़ा छोर के पास पकड़ा गया। इस बीच आरोपी ने भागने की कोशिश भी की। पर वो सफल नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें

आखिर ऐसी कौन सी वजह थी कि शादी के कुछ दिन पहले ही युवती ने लगा ली आग, पढि़ए खबर…

संदिग्ध की तलाशी के दौरान उसके पास से ऐ देशी कट्टी लोडेड के साथ एक जिंदा करतूस बरामद किया गया है। वहीं कुछ नशीली दवाईयां भी बरामद की गई है। टास्क टीम ने आरोपी को जीआरपी को सुपुर्द किया। जहां उसके खिलाफ २५ आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं पूछताछ के बाद उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

खरसिया का है आरोपी
रेल पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो खरसिया के ठाकुरदिया का रहने वाला है। इस बात की पुष्टि उसके आधार कार्ड से भी हो रही है। जो उसके पॉकेट में था। हलांकि आरोपी के पता सहीं है या गलत, पुलिस की टीम उसके घर पहुंच कर सत्यापन करने की बात कह रही है। जानकारों की मानें तो अगर आरोपी पकड़ा नहीं जाता तो रायगढ़-बिलासपुर रेल खंड के बीच कोई बड़ी अपराधिक वारदात होना लगभग तय था।

ये भी पढ़ें

पार्किंग की व्यवस्था करने में रूचि नहीं दिखा रहे व्यवसायिक प्रतिष्ठान, इधर नोटिस के बाद भी विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई
Updated on:
15 Apr 2018 07:21 pm
Published on:
15 Apr 2018 07:19 pm
Also Read
View All