CG Crime News:: रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों द्वारा एक के बाद एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक पुलिस इन चोरों से कोसो दूर है।
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों द्वारा एक के बाद एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक पुलिस इन चोरों से कोसो दूर है। इससे हर एक-दो दिन के आड़ में बाइक चोरी हो रही है। ऐसे में पीड़ितों की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। जानकारी के मुताबिक पहली घटना में दानीपारा निवासी बाबा अली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह एक निजी संस्था में काम करता है।
इसी तरह की दूसरी घटना में शिवम विहार कालोनी निवासी शुभम् राय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके नाम से पंजीकृत एचएफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एनएस 1595 को 14 जनवरी की रात 10 बजे किराये के मकान के सामने हैण्डल लॉक करके खड़ा किया था अगले दिन सुबह 8 बजे देखा तो मोटर सायकल को जिस जगह खडा किया था वहां से गायब था।
काफी खोजबीन करने के बावजूद मोटर सायकल नहीं मिलने से अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ऐसे में सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों मामले में अज्ञात आरोपियाें के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
उल्लेखनीय है कि विगत कुछ माह से शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ने लगा। इससे पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। शहरवासियों की माने तो लगभग सभी मकानों के बाहर रात में बाइक खड़ी रहती है। पुलिस के सुस्त होने के कारण चोर आसानी से बाइकों को पार कर रहे हैं। करीब सप्ताहभर पहले भी चक्रधरनगर थाना क्षेत्र से एक ही रात में दो बाइक की चोरी हुई थी, जिसका भी अभी तक सुराग नहीं मिला है।