रायगढ़

CG Elephant: जंगल में विचरण कर रहा 94 हाथियों का दल, दर्जनभर किसानों की सफल का नुकसान

CG Elephant: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ और रायगढ़ वन मंडल में करीब 94 हाथियों का दल अलग-अलग समूह में विचरण कर रहा है। प्रभावित क्षेत्र के लोगों को हाथियों से छेड़खानी नहीं करने की सलाह दी जा रही है।
2 min read
Sep 20, 2024
CG Elephant News

CG Elephant: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ और रायगढ़ वन मंडल में करीब 94 हाथियों का दल अलग-अलग समूह में विचरण कर रहा है। हाथियों के दल ने दर्जन भर से अधिक किसानों की सफल को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के दल को लेकर वन अमला भी अलर्ट है। प्रभावित क्षेत्र के लोगों को हाथियों से छेड़खानी नहीं करने की सलाह दी जा रही है।

CG Elephant: किसानों की सफल का नुकसान

जानकारी के अनुसार सबसे अधिक हाथियों का दल धरमजयगढ़ वन मंडल में है। यहां 49 हाथियों का दल मौजूद है। इसमें 20 नर व 21 मादा हाथी है। वहीं 8 हाथी शावक है। धरमजयगढ़ वन मंडल के शेरबंद मेढरमार में हाथियों ने 7 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। वहीं गेरसा में 2 व आमापाली में 1 किसान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा बांसाझर गांव में एक किसान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया गया है। इस तरह धरमजयगढ़ वन मंडल में 11 किसानों की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।

बता दें कि सुबह जब फसल नुकसान की जानकारी किसानों को लगी तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। मामले की सूचना पर वन अमला मौके के पर पहुंचा और फसल नुकसान का आंकलन किया। वहीं रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज में 19 हाथी और खरसिया के पंडरमुड़ा में 14 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

करा रहे मुनादी

हाथियों को लेकर वन अमला लगातार हाथी प्रभावित गांवों में भ्रमण कर रहा है। बताया जा रहा है कि वन अमला हाथियों से छेड़खानी नहीं करने की नसीहत दे रहा है। वन विभाग के अधिकारियों की माने तो यदि हाथियों से छेड़खानी की जाती है तो हाथी उग्र हो जाते हैं और जनहानि की संभावना बनती है।

Published on:
20 Sept 2024 03:10 pm