Bilaspur Road Accident: बिलासपुर में तेज रफ्तार बस ने 6 भैंसों को टक्कर मार दी ,जिससे मौके पर ही तीन भैंसों की मौत हो गई। वहीं तीन भैंसों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस ने बस जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मवेशी मालिक की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।