CG Elephant News: रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ वन मंडल में घायल मकना हाथी का उपचार की दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी छाल रेंज में मौत हो गई। उक्त घटना की पुष्टि रेंजर सीवी सिदार ने की है।
CG Elephant News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ वन मंडल में घायल मकना हाथी का उपचार चल रहा था, लेकिन कुछ खास सुधार नहीं होने की स्थिति वन विभाग द्वारा जंगल में हाथी बेड़ा तैयार कर गुरुवार रात को दो कुमकी हाथी भी बुलाया गया था, ताकि उसका बेहतर उपचार हो सके। शुक्रवार की सुबह उसकी छाल रेंज में मौत हो गई। उक्त घटना की पुष्टि रेंजर सीवी सिदार ने की है।
CG Elephant News: उल्लेखनीय है कि वन अधिकारियों के अनुसार विगत दिसंबर में कोरबा वन मंडल क्षेत्र से एक हाथी ‘मकना’ घायल हो गया था। उसका वहां उपचार चल रहा था, लेकिन वह विचरण करते हुए विगत 19 दिसंबर को धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़ वन मंडल के अधिकारियों द्वारा उस पर लगातार नजर बनाए हुए थे, वहीं उसका उपचार भी कर रहे थे। उसकी तबीयत में कुछ खास सुधार नहीं हो रहा था।
इसको लेकर वन विभाग द्वारा घायल मकना हाथी के बेहतर इलाज़ के लिए गुरुवार को दो कुमकी हाथी लाए गए। शुक्रवार को कुमकी हाथी के साथ चिकित्सकों की टीम द्वारा इस घायल गजराज के इलाज की शुरू की गई। छाल रेंज के बेहरामार वन परिसर में मौजूद इस घायल हाथी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। रेंजर सिदार ने बताया कि बेहरामार परिसर के कंपार्टमेंट नंबर 572 में घायल हाथी विचरण कर रहा था। शुक्रवार को कुमकी हाथी और चिकित्सकों की टीम वहां पहुंची और हाथी का इलाज शुरू किया गया, लेकिन अचानक उक्त हाथी गिर गया और उसकी मौत हो गई।