रायगढ़

CG Fraud News: ट्रेलर दिलाने के नाम पर 15 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

CG Fraud News: रायगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रेलर दिलाने के नाम पर 15.85 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2025, 5:38 PM IST
CG News: बैंक के कर्मचारी बताकर ठगी, लोन जमा करने के नाम पर 28 लाख की धोखाधड़ी

CG Fraud News: ट्रेलर दिलाने के नाम पर 15 लाख 85 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ जिले के गुड़ीपारा निवासी सुशील प्रधान (32) को ट्रेलर खरीदना था।

CG Fraud News: ट्रेलर दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी

गोरखा निवासी ब्रोकर राहुल यादव ने उसे फाइनेंस और खरीदी-विक्रय की डील कराने का भरोसा दिलाया। 23 जनवरी को श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के माध्यम से वाहन का फाइनेंस स्वीकृत हुआ। इसके बाद सुशील ने डाउन पेमेंट के रूप में 1.45 लाख रुपए फोन पे से किया। 13 जनवरी को 80 हजार और 9 फरवरी को 65 हजार रुपए का भुगतान शामिल था।

फाइनेंस की रकम जारी होने के बाद राहुल यादव ने 24 जनवरी को बंधन बैंक रायगढ़ से 4.90 लाख रुपए आरटीजीएस से अपने खाते में ट्रांसफर कराए और 9.50 लाख रुपए का चेक भी अपने नाम पर लिया। इस तरह 15.85 लाख रुपए ब्रोकर को मिले, लेकिन वह वाहन विक्रेता को एक भी रुपए नहीं दिया। इस कारण वाहन का स्वामित्व सुशील प्रधान के नाम पर स्थानांतरित नहीं हुआ और पिछले 9 महीनों से वाहन शकरा मोटर्स बिलासपुर के सर्विस सेंटर में खड़ी है।

धोखाधड़ी का ऐसे हुआ खुलासा

CG Fraud News: पीड़ित ने बताया कि जब उसे धोखाधड़ी का खुलासा हुआ तो 24 जुलाई को ब्रोकर ने ई-स्टाम्प पेपर पर इकरारनामा और शपथ पत्र में एक महीने के भीतर मामला सुलझाने का लिखित वादा किय, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं किया गया। ऐसे में इसकी रिपोर्ट पुलिस से की।

एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर आरोपी राहुल यादव के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
5 Nov 2025, 5:38 PM IST
Published on: