रायगढ़

CG Murder Case: दोस्त ने ही की दोस्त की बेरहमी से हत्या, मुंह में मिले प्लास्टिक के टुकड़े से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

Murder Case: रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम मिलूपारा सिदारपारा में चौकीदार की संदिग्ध मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक का साथी ही उसका हत्यारा निकला, जिसने मामूली विवाद के बाद हत्या कर साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी रच दी थी।
2 min read
Mar 19, 2026
मर्डर- प्रतीकात्मक तस्वीर।
मर्डर- प्रतीकात्मक तस्वीर।

CG Murder Case: रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम मिलूपारा सिदारपारा नहर पार में चौकीदार की संदिग्ध मौत के मामले को तमनार पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में मृतक का साथी ही हत्यारा निकला, जिसने हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीते 9 मार्च रात की है। पुलिस को सूचना 10 मार्च की सुबह सूचना मिली कि बिजली कंपनी के टावर में चौकीदारी करने वाले लखन उर्फ धरभईया चौधरी (46 वर्ष) का शव खेत की मेड़ पर है। पुलिस ने मामले में सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी अजहर अली ने बताया कि घटना दिनांक को मृतक लखन उर्फ धरभईयां चौधरी के साथ ड्यूटी करने के दौरान खाना बनाने की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा में उसने लखन चौधरी के साथ मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया और अपने हाथ मे रखे टार्च से लगातार चेहरे पर मारकर चोट पहुंचाकर मृतक का गला दबाकर हत्या कर दिया।

टार्च के प्लास्टिक का एक छोटा टुकडा मृतक के मुंह में मिला

हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने की नियत से खून लगे टार्च को पानी से धोकर अपने पास रख लिया तथा हत्या करने के समय पहने हुए कपड़े को आग लगाकर जला दिया। टावर के पास लगे रस्सी को काटकर स्वंय पर संदेह न हो सोचकर अपने साथ काम करने वाले अन्य लागों को झूठी कहानी बताकर अज्ञात 4-5 व्यक्ति द्वारा आकर स्वंय एवं मृतक के साथ मारपीट कर मृतक लखन उर्फ धरभईयां चौधरी को साथ लेकर चले गए है बताया। आरोपी की निशानदेही पर किराए के मकान में रखे हुए बैग से टार्च जब्त किया गया है। इसी टार्च के प्लास्टिक का एक छोटा टुकडा मृतक के मुंह में मिला था।

पुलिस को करता रहा गुमराह

इस मामले में पुलिस ने आसपास के क्षेत्र लोगों से पूछताछ की तो घटना स्थल पर आसपास किसी व्यक्तियों के आने जाने की जानकारी नहीं मिली। जबकि अजहर अली ने 4-5 व्यक्तियों के द्वारा घटना कारित करने की बात बताया था। पोस्टमार्टमकर्ता डॉक्टर ने मामले को होमीसाइडल बताकर मृतक के मुंह में एक प्लास्टिक का टुकड़ा होना बताया। पुलिस ने सख्ती के साथ अजहर अली से पूछताछ की तो वह हत्या करना स्वीकार किया।

Updated on:
19 Mar 2026 04:38 pm
Published on:
19 Mar 2026 04:37 pm