रायगढ़

CG News: घूसखोर बाबू गिरफ्तार… 3 साल का वेतन जारी करने मांगी थी रिश्वत, ACB की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

CG News: रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालत में पदस्थ हेड क्लर्क को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2025, 7:29 AM IST
CG News: घूसखोर बाबू गिरफ्तार... 3 साल का वेतन जारी करने मांगी थी रिश्वत, ACB की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

CG News: स्कूल में पदस्थ एक भृत्य के तीन वर्ष का लंबित वेतन जारी करने के एवज में 20 हजार की रिश्वत की मांग की गई। इसकी शिकायत पर एसीबी की टीम ने सोमवार को शिक्षा विभाग में दबिश देते हुए बाबू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

CG News: कलेक्टर दर पर वेतन जारी करने का दिया निर्देश

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हालाहुली में कलेक्टर दर पर भृत्य के पद पर पदस्थ कुशूराम केंवट को किसी कारणवश अक्टूबर 2014 से अप्रैल 2017 तक का वेतन करीब २ लाख रुपए लंबित था। इस मामले को लेकर उक्त भृत्य ने पहले तो हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने विभाग को संबंधित भृत्य का कलेक्टर दर पर वेतन जारी करने का निर्देश दिया।

पूरी प्लानिंग के साथ दबिश

इसके बाद कुशूराम केंवट कोर्ट के आदेश को लेकर विभाग के चक्कर काट रहा था। कुशूराम ने बताया कि शिक्षा विभाग में पदस्थ बाबू एमएफ फारूकी ने लंबित वेतन 2 लाख रुपए जारी करने के एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। इसमें कुछ राशि पहले दी थी। वहीं शेष राशि की मांग की जा रही थी। इसको लेकर कुशूराम ने एसीबी में शिकायत की।

एसीबी की टीम ने बाबू को किया गिरफ्तार

CG News: एसीबी बिलासपुर की टीम सोमवार को पूरी प्लानिंग के साथ दबिश दी। दोपहर करीब 12 बजे कुशूराम 10 हजार रुपए लेकर उक्त बाबू के पास गया और जैसे ही उसको रुपए दिए एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया। दोपहर करीब 2.30 बजे तक एसीबी की टीम शिक्षा विभाग में इस मामले को लेकर कार्रवाई करती रही। दोपहर बाद संबंधित बाबू को गिरफ्तार कर कोर्ट ले गई।

Updated on:
6 May 2025, 7:29 AM IST
Published on: