CG Education News: छत्तीसगढ़ के रायपुर के सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार लाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। विभाग ने पहली बार प्रदेशभर के शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के पहले शिक्षा सत्र 2024-25 में प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराने का निर्णय लिया है।