रायगढ़

CG News: आरक्षक भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार, आठ के खिलाफ FIR दर्ज…

CG News: रायगढ़ जिले में पुलिस में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले 2 लोगों को चक्रधर नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है तो वहीं इस ठगी में शामिल 8 अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई है।
less than 1 minute read
Oct 27, 2025
CG News: आरक्षक भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार, आठ के खिलाफ FIR दर्ज...(photo-patrika)
CG News: आरक्षक भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार, आठ के खिलाफ FIR दर्ज...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले 2 लोगों को चक्रधर नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है तो वहीं इस ठगी में शामिल 8 अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। शनिवार को छोटे अतरमुड़ा निवासी अलेन किंडो उम्र 60 वर्ष ने चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि भतीजा राहुल किंडो को पुलिस आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर लिया गया है।

CG News: ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी उत्तरा सिदार ने पहले 50 हजार रुपए की मांग की, जिसमें 30 हजार रुपए दिया गया। बाद में संजू यादव ने 20 हजार रुपए लिया। दोनों ने बताया कि पैसा रायपुर निवासी विकास सिदार को देना है जो नौकरी लगवाने में मदद करेगा। इसके बाद अलेन किंडो ने विकास सिदार को रुपए दे दिया। इसके साथ ही अन्य व्यक्तियों अमन यादव, सेवक चौहान, मूलचंद कावर, एसके सिंह और गुप्त को भी अलग.अलग खातों में रकम भेजी गई।

इस तरह कुल 11 लाख 30 हजार रुपए नौकरी लगवाने के नाम पर ले लिया गया। जांच केबाद चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी उत्तरा सिदार और संजू यादव के खिलाफ धारा 420ए 468ए 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अन्य छह आरोपियों की खोज-बीन जारी है।

झूठे दस्तावेज दिखाकर दिलाया भरोसा

पुलिस ने जांच में यह भी पाया गया कि आरोपियों ने पीड़िता को विश्वास दिलाने के लिए कई झूठे दस्तावेज और फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाया। आरोपियों के झांसे में आने के बाद रुपयों के लेनदेन का सिलसिला शुरू हुआ। बाद में संदेह के बाद पुलिस में शिकायत किया गया।

Updated on:
27 Oct 2025 02:37 pm
Published on:
27 Oct 2025 02:37 pm