रायगढ़

CG Rape News: नाबालिग सहित विधवा महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने किया FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

CG Rape News: रायगढ़ जिले में नाबालिग और विधवा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस स्टेशन जा कर रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Sep 2024, 12:45 PM IST
rape

CG Rape News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के दो मामले दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की पहली घटना को लेकर एक राजमिस्त्री रिपोर्ट पुलिस से दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 14 सितंबर को वह काम पर गया था।

CG Rape News: नाबालिग से दुष्कर्म

CG Rape News: इस बीच उसकी नाबालिग बेटी 10 बजे गांव के तालाब नहाने गई थी। इस दौरान गांव का ही गणेश उरांव तालाब के पास पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। वही मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। पुसौर पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा धारा 64, 65 (1) बी.एन.एस. 4 पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विधवा के साथ दुष्कर्म

इसी तरह की दूसरी घटना विधवा के साथ हुई है। पीड़िता ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह दो बेटों के साथ रह रही है। 18 सितंबर को उसके बेटे घर पर नहीं थे। इस समय दोपहर करीब 2 बजे के आरोपी नरेश पटेल जो कि बरमकेला क्षेत्र के ग्राम बोरे का रहने वाला है। वह वहां पहुंचा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान महिला के छोटे बेटे को आता देख नरेश पटेल मौके से फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पर धारा 64(1), 332(ख) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Updated on:
21 Sep 2024, 12:45 PM IST
Published on: