रायगढ़

CG Suicide Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, ऑडियो रिकॉर्डिंग से ऐसे पकड़ाया आरोपी

Crime News: रायगढ़ जिले में महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में तमनार पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Mar 11, 2026
dead body (Demo pic)
dead body (Demo pic)

CG Suicide Case: रायगढ़ जिले में महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में तमनार पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गांव का एक युवक महिला को ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे प्रताड़ित होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

इस संबंध मेंं मिली जानकारी के अनुसार, थाना तमनार में एक मर्ग की जांच की जा रही थी। मृतका (उम्र 26 वर्ष) निवासी ग्राम सेमीजोर ने बीतेे 6 फरवरी की दोपहर अपने रसोई कमरे की मेन पाटी में गमछा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने महिला को जीवित समझकर फोर्टिस अस्पताल उर्जानगर तमनार लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तमनार पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही, घटनास्थल निरीक्षण तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने की आत्महत्या

मर्ग जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने पुलिस को मृतका द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट व मोबाइल में सुरक्षित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग दी। सुसाइड नोट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि गांव का महेन्द्र गुप्ता मृतका और एक युवक के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने पास रखकर महिला को गलत कार्यों के लिए दबाव बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। इस लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आरोपी से मोबाइल जब्त

मामले में महिला को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित किए जाने का अपराध पाए जाने पर तमनार पुलिस ने धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महेन्द्र गुप्ता पिता राजकुमार गुप्ता (31 वर्ष) निवासी ग्राम सेमीजोर थाना तमनार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Updated on:
12 Mar 2026 12:31 pm
Published on:
11 Mar 2026 03:57 pm