रायगढ़

Chhattisgarh Crime News: भेड़-बकरियों की तरह परिवार के 5 लोगों को हथौड़ा और टंगिया से काट डाला, फिर फंदे पर झूल गया कातिल

Chhattisgarh Crime News: जघन्य हत्या के बाद आरोपी खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 May 2024, 5:07 PM IST
Chhattisgarh crime news

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों की खौफनाक तरीके से हत्या करने का मामला सामने आया है। जघन्य हत्या के बाद आरोपी खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

Chhattisgarh Crime News today: हथौड़ा और टंगिया से काट डाला

Chhattisgarh Crime News: जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का यह मामला महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 22 किलो मिटर दूर स्थित सलीहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव का है। बताया गया कि आरोपी ने बड़ी बेहरमी से हथौड़ा और टंगिया से वार कर पांचों लोगों को मौत के घाट उतार दिया। खौफनाक तरीके से घर को श्मशान घाट बनाने के बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लोगों की सूचना के बाद जब पुलिस घर पहुंची तो मंजर देख दिल दहल गया।

घर के चारों ओर खून ही खून फैला हुआ था। सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी ने किस वजह से परिवार को एक एक कर काट डाला यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

Updated on:
19 May 2024, 5:07 PM IST
Published on: