8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो बच्चों के तालाब किनारे रखे हुए थे कपड़े, खोजबीन की तो इस हालत में मिले शव, फैली सनसनी

Chaild death in pound: गांव में दोनों की मौत की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने गर्म कायम किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News, Kawardha news, Kawardha news, kawardha hindi news, crime news, child death news, Kawardha Latest news,

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों की लाश एक दिन बाद मिली। गांव में दोनों की मौत की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने गर्म कायम किया है।

यह भी पढ़ें: तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला को हाथी ने कुचला, पति ने पेड़ पर चढ़ जान बचाई, 3 साल में 14 की मौत

दो बच्चों की मौत का यह मामला दशरंगपुर गांव का है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम दो बच्चे रितेश साहू और दुरगेद्र चंद्रकार उम्र करीब 12 वर्ष दोनों तालाब में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों तालाब में डूब गए। इधर घर नहीं लौटने पर जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो दोनों के मौत के बारे में पता चला।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति से होगी पढ़ाई, नर्सरी से लेकर Phd तक होगा बड़ा बदलाव, जानिए सिलेबस की खास बातें…

बताया कि परिजनों ने गांव में दोनों की तलाश करने के बाद तालाब गए। किनारे पर देखा कि दोनों बच्चों के कपड़े रखे हुए हैं। इसके बाद तालाब में उतरकर पतासाजी की तो दोनों बच्चों की लाश तालाब में तैर रही थी। दोनों बच्चों का शव बरामद होने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। इधर मासूमों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।