रायगढ़

मुख्यमंत्री रमन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, चुनावी सभा को संबोधित करते हुए महापल्ली में ये कहा…

कहा - रमन वोट के लिए कोई योजना नहीं बनाता

less than 1 minute read
Nov 15, 2018
मुख्यमंत्री रमन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, चुनावी सभा को संबोधित करते हुए महापल्ली में ये कहा...

रायगढ़. रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के महापल्ली में चुनावी सभा लेने के लिए मुख्यमंत्री रमन सिंह गुरुवार को पहुंचे थे। इस सभा में उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की जहां अपील की। वहीं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने महापल्ली में आयोजित सभा में कहा कि कांग्रेसी सत्ता पाने के लिए तड़प रहे हैं। रमन को हटाने के लिए ये लोग नकली सीडी बनाते हैं, जब नकली सीडी का खुलासा होता है तो वे अपने ही नेता का सीडी बना लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग एक रुपए किलो चावल देने की चुनावी घोषणा कर सत्ता में आना चाहते हैं, इनको शायद याद नहीं रमन ने वर्ष 2007 में यह योजना शुरू की है आज इस योजना को 11 साल हो चुका है। प्रदेश की जनता को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा रमन वोट के लिए कोई योजना नहीं बनाता, जब हम लोग सरकार में आए तब देखा किस तरह यहां गरीबी है। पलायन हो रहा था, लोगों को भूखे सोना पड़ता था। तब हमने सोचा ऐसी योजना बनाएंगे कि किसी मां के बेटे को भूखा सोना नहीं पड़े।

ये भी पढ़ें

स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ, कहा- प्रदेश में रमन सिंह ने किया चहुमुंखी विकास

हमने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री खाद्यान सुरक्षा योजना शुरू की। रमन सिंह ने कहा कि चौथी बार प्रदेश में सरकार बनाने के लिए भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कीजिए, मुझे भी आपका वोट और आशीर्वाद मिल जाएगा। उन्होंने प्रथम चरण के मतदान का जिक्र करते हुए कहा कि 18 में से 14 सीटें हम जीत रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गिरधर गुप्ता, सुभाष पांडेय, गुरुपाल भल्ला व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

लुकापारा पंचायात के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का फूंका बिगुल, जानें क्या कहते हैं इस क्षेत्र के ग्रामीण
Published on:
15 Nov 2018 04:52 pm
Also Read
View All