
स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ, कहा- सीएम ने किया चहुमुंखी विकास
खरसिया. भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक सांसद हेमा मालिनी बुधवार की दोपहर खरसिया पहुंची। हेमा मालिनी ने खरसिया के टाउन हॉल ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र और राज्य की सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाया है।
प्रदेश में डॉ रमन सिंह ने चहुमुंखी विकास किया है। मथुरा की सांसद एवं भाजपा स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने छत्तीसगढ़ की तारीफ करते हुए भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी को विजयी बनाने के साथ प्रदेश में चौथी बार रमन सिंह के सरकार बनाने के लिए जनता जनार्दन से अपील की। उन्होंने कहा कि डॉ रमन सिंह ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को साथ कई योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में विकास का एक मॉडल स्थापित किया है। इसलिए चौथी बार फिर से उनकी सरकार बनाएं।
सीएम ने ली दो स्थानों पर चुनावी सभा
कुड़ेकेला. मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बुधवार को धरमजयगढ़ विधानसभा के कुड़ेकेला ग्राम पंचायत और लैलुगा विधानसभा भगोरा ग्राम पंचायत में आयोजित सभा को संबोधित किया। कुड़ेकेला के हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा के दौरान उन्होंने धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लीनव राठिया को जिताकर केंद्र व राज्य के विकास में कड़ी जोडऩे की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों के बीच भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने और अपने लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। आपको यह मानकर मतदान करना है कि डॉ रमन ही यहां से चुनाव मैदान में हैं। आपका एक एक वोट, सहयोग व समर्थन जो भारतीय जनता पार्टी को देंगे उससे छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने में आपका योगदान होगा।
Published on:
15 Nov 2018 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
