रायगढ़

आयुक्त ने निरीक्षण के बाद अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी, कहा- हटा लें कब्जा, नहीं तो होगा ज्यादा नुकसान

नोटिस के बाद भी यदि अतिक्रमणकारी कब्जा नहीं हटाते हैं तो निगम के द्वारा तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जाएगी।

2 min read
Aug 02, 2018
आयुक्त ने निरीक्षण के बाद अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी, कहा- हटा लें कब्जा, नहीं तो होगा ज्यादा नुकसान

रायगढ़. युवराज हटरी (पुरानी हटरी) के अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई के मूड में है। वार्ड निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने इसे स्पष्ट किया है। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रारंभिक चरण में नालियों से अतिक्रमण को वे स्वयं हटा लें, ऐसा नहीं किए जाने पर निगम की ओर से तोडफ़ोड़ की कार्रवाई होगी। इससे अतिक्रमणकारियों को ज्यादा नुकसान होगा।

पिछले साल शहर में फैली डेंगू को लेकर इस साल पहले से एहतियात बरता जा रहा है। इसके लिए निगम ने 10 से 20 कुल 11 वार्डों को संवेदनशील भी घोषित किया है। वहीं मौजूदा समय में इन वार्डों की सफाई को लेकर ज्यादा सर्तकता बरती जा रही है। इसी बात को लेकर नगर निगम आयुक्त विनोद पांडेय व अन्य निगम अमला गुरुवार को वार्ड क्रमांक १७ पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें

Video- सड़क नहीं बनने से परेशान थे लोग, अब सड़क बन जाने के बाद भी परेशानी नहीं हुई कम, युवा सेना ने निगम को घेरा

Read More : Video- सड़क नहीं बनने से परेशान थे लोग, अब सड़क बन जाने के बाद भी परेशानी नहीं हुई कम, युवा सेना ने निगम को घेरा
निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद व नगर निगम सभापति सलीम नियारिया भी मौजूद थे। निरीक्षण के समय निगम अमला युवराज हटरी पहुंचा। यहां पूर्व व्यवसायियों को पसरा आवंटन किया गया था, लेकिन मौजूदा समय में व्यवसायियों ने बिना अनुमति के चार मंजिला इमारत खड़ी कर रखी है।

इसके अलावा नालियों पर भी अतिक्रमण किया गया है। इससे क्षेत्र में फिर से डेंगू फैलने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि युवराज हटरी में नाली और सड़क स्वीकृत है, लेकिन अतिक्रमण की वजह से अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में निगम आयुक्त ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें, वहीं निरीक्षण के दौरान मौजूद तकनीकी विभाग के मातहत कर्मचारी को निर्देशित किया गया कि अतिक्रमणरियों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का निर्देश दिया जाए। इस नोटिस के बाद भी यदि अतिक्रमणकारी कब्जा नहीं हटाते हैं तो निगम के द्वारा तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जाएगी। वहीं यह भी स्पष्ट कहा कि यदि निगम तोडफ़ोड़ की कार्रवाई करती है तो अतिक्रमणकारियों को ज्यादा नुकसान होने के भी आसार होंगे।

10 दिन का दिया समय
मौजूदा समय में राज्य सरकार की स्काई योजना के तहत शहरी क्षेत्र में मोबाइल का वितरण किया जाना है। इस कार्य के लिए अधिकांश कर्मचारी व्यस्त होंगे। ऐसे में इस कार्य के लिए तकनीकी विभाग को १० दिन का समय दिया गया है। १० दिन के भीतर अतिक्रमणकारियों से बेजा कब्जा हटवाया जाना है। इसके बाद भी बेजाकब्जा नहीं हटता है तो निगम की ओर से कार्रवाई शुरू की जाएगी।

- नालियों पर अतिक्रमण किया गया है। इससे बीमारी फैलने की पूरी संभावना है। बीमारी नहीं फैले इसके लिए निरीक्षण किया जा रहा है। अतिक्रमण को तोड़ते हुए नाली निर्माण और सफाई होगी। विनोद पांडेय, आयुक्त, नगर निगम

ये भी पढ़ें

अनाथालय के नए नाथ की खोज हुई पूरी, पर ट्रस्ट की करोड़ों की संपत्ति पर सस्पेंस कायम

Published on:
02 Aug 2018 07:04 pm
Also Read
View All