रायगढ़. शहर में पहले सड़क नहीं बनने से लोग परेशान थे, अब सड़क बन जाने के बाद भी लोग परेशान हैं। कारण सड़क का घटिया निर्माण। बारिश में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर युवा सेना ने नगर निगम का घेराव कर दिया। घेराव के बाद निगम आयुक्त ने 15 दिन में गड्ढे भरवाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद युवा सेना शांत हुई।