रायगढ़

समय पर मानदेय नहीं मिलने की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे महिला समूह, कहा- रिक्शा मरम्मत के लिए भी नही दी जाती राशि

- निगम आयुक्त की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे और अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की।
2 min read
Jul 24, 2018
समय पर मानदेय नहीं मिलने की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे महिला समूह, कहा- रिक्शा मरम्मत के लिए भी नही दी जाती राशि
समय पर मानदेय नहीं मिलने की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे महिला समूह, कहा- रिक्शा मरम्मत के लिए भी नही दी जाती राशि

रायगढ़. डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाली महिला समूह निगम के मनमाने रवैए से परेशान हैं। सोमवार को निगम आयुक्त की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे और अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की। नगर पालिका निगम के वार्डों महिला समूह के सदस्यों को डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य सौंपा गया है। कई महिला समूह इस कार्य को कर रहे हैं।

महिला समूह के सदस्यों ने कलक्टर से शिकायत करते हुए बताया है कि पूर्व में उनको समय पर मानदेय मिल जाता था, लेकिन जब से नगर निगम से मानदेय मिलना शुरू हुआ है तब से समय पर मानदेय नहीं मिलता है। मानदेय मिलता भी है तो इसमें राशि काट दी जाती है। वर्तमान में समूह के कई महिलाओं को मानदेय का राशि मिला है कई का बकाया है। इसके अलावा न तो मेडिकल सुविधा का लाभ दिया जाता है न ही रिक्सा मरम्मत के लिए कोई राशि दी जाती है।

Read More : Breaking : सारागांव के व्यापारी से 92 हजार की उठाइगिरी, जानें इस व्यापारी को लूटेरों ने कैसे बनाया निशाना, देखें वीडियो...
मानदेय की राशि काटकर ही रिक्सा मरम्मत का कार्य कराया जाता है। इसके कारण डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य में लगे महिला समूह के सदस्यों को आर्थिक समस्या झेलनी पड़ रही है। उक्त समस्या को लेकर करीब तीन से चार बार नगर निगम आयुक्त को अवगत कराते हुए इसके निराकरण की मांग की गई है लेकिन आश्वासन के अलावा और कुछ नहीं मिलता है। इसको लेकर महिला समूह के सदस्यों में खासा नाराजगी है।

काम से निकालने दे रहे धमकी
निगम के अधिकारी डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य में बिना महिला समूह बनाए ही कार्य करवाया जा रहा है। इसको लेकर जब आपत्ति की गई तो इस कार्य में लगे अन्य महिलाओं को काम से निकालने की धमकी निगम के अधिकारियों ने दे दी।

काम बंद करने की चेतावनी
निगम के अधिकारियों को शिकायत कर थक चुके महिलाओं ने कलक्टर से शिकायत करते हुए समस्याओं के निराकरण करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर मंगलवार से सामूहिक रूप से काम बंद करने की चेतावनी दी है।

Published on:
24 Jul 2018 05:51 pm