
खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबने से मौत
रायगढ़/ साल्हेओना. बरमकेला थाना क्षेत्र के गोबरसिंघा तोरेसिंंघा खार में खेत की जुताई करने के दौरान एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दब कर उक्त वाहन की चालक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर बात तो यह है कि घटना के दो घंटे बाद बरमकेला पुलिस को इस मामले की खबर दी गई। वहीं सूचना मिलने के बाद ६ कि.मी की दूरी को तय करने में पुलिस को 3 घंटे का समय लग गया। ऐसे में, पीडि़त परिजन वाहन मालिक व पुलिस पर इस मामले को रफा-दफा करनेे का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
Read More : कांग्रेस पार्षदों ने आयुक्त चेंबर के बाहर किया प्रदर्शन, पढि़ए खबर किस बात को लेकर खफा हैं ये पार्षद
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह गोबरसिंंघा निवासी डा. नेतराम पटेल के तोरेसिंघा खार स्थित खेत की जुताई करने के लिए गांव का गोरख नाथ मिरी पिता शेदराम मिरी ३५ वर्ष पहुंचा हुआ था। मालिक के गाड़ी व उसकी खेत को जुताई करने के दौरान एक दलदल स्थान पर ट्रैक्टर का पहिया जमीन में धंस गया। जिसे निकालने के लिए चालक ने कई बार कोशिश की। पर उसे सफलता नहीं मिली। इस बीच एक बार एक्सलेटर को तेज कर दिया। जिसकी वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दब कर उसके चालक गोरख नाथ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हलांकि आसपास के लोग, पलटी हुई ट्रैक्टर को उठाने की पहल की। पर उससे पहले चालक की मौत हो चुकी थी।
देर से थाने को सूचना, देरी से पहुंची पुलिस
ट्रैक्टर के पलटने व उसमें दब कर चालक की मौत की घटना सोमवार की सुबह करीब ११ बजे की है। पर वाहन मालिक व डाक्टर द्वारा इस मामले की जानकारी बरमकेला पुलिस को दोपहर करीब १ बजे दी गई। घटना के दो घंटो बाद पुलिस को सूचना तो मिल गई। पर पुलिस भी सूचना मिलने के ३ घंटे बाद शाम को करीब ४.१५ में पहुंची।
Published on:
24 Jul 2018, 2:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.