25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस क्षेत्र में डायरिया का कहर, एक दर्जन ग्रामीण अस्पताल दाखिल

दो गांव में डायरिया फैलने की वजह खेत में लगे बोर का गंदा पानी है। जहां नए सड़क का निमार्ण तो हुआ पर ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था नहीं की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 24 Jul 2018, 1:59 PM IST

इस क्षेत्र में डायरिया का कहर, एक दर्जन ग्रामीण अस्पताल दाखिल

इस क्षेत्र में डायरिया का कहर, एक दर्जन ग्रामीण अस्पताल दाखिल

रायगढ़. खरसिया थाना क्षेत्र के दो गांव चोढ़ा व बांसमुड़ा में डायरिया (उल्टी-दस्त) का कहर देखने को मिला है। जिसकी वजह से एक ही परिवार से ५ सदस्यों के साथ ही एक दर्जन ग्रामीणों को इलाज के लिए खरसिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गांव में डायरिया फैलने की वजह खेत में लगे बोर का गंदा पानी है। जहां नए सड़क का निमार्ण तो हुआ पर ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था नहीं की गई है। जिसकी वजह से नाली का गंदा पानी खेत में जाम होने लगा। जहां बोर लगा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डाक्टरों की टीम गांव में कैंप कर मामलेे की नजर रख रही है।

मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चोढ़ा में रविवार की रात एक ही परिवार के करीब ५ सदस्यों को पहले उल्टी उसके बाद दस्त शुरू हो गया। पर कुछ देर बाद गांव के अन्य लोग भी उल्टी व दस्त के शिकार हो गए। जिसकी वजह से गांव में अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई। जिसके बाद पीडि़त मरीजों को इलाज के लिए खरसिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद ग्राम चोढा के करीबी गांव बांसमुड़ा के ग्रामीणों को भी उल्टी व दस्त की शिकायत शुरू हो गई। जिसके बाद उन्हें भी खरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की सुबह तक दोनों गांव के १४ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था।

Read More : कांग्रेस पार्षदों ने आयुक्त चेंबर के बाहर किया प्रदर्शन, पढि़ए खबर किस बात को लेकर खफा हैं ये पार्षद

बोर के पास गंदा पानी
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब दोनों गांव का दौरा किया तो पाया कि जिस खेत स्थित बोर से गांव में पानी की सप्लाई की जा रही है। उसके चारों ओर नाली का गंदा पानी जमा हुआ है। डाक्टर की माने तो गांव में नई सड़क बनी है। जिसके किनारे से नाली का गंदा पानी बह कर उस खेत में पहुंच रहा है। जहां बोर लगा हुआ है।

ये हैं डायरिया से पीडि़त
कु.नेहा राठिया 5 वर्ष, चोढ़ा, केदार राठिया 14 वर्ष, चोढ़ा, कु.विनेश्वरी राठिया 14 वर्ष, चोढ़ा, कु.दीपाली राठिया 12 वर्ष, चोढ़ा, विदासो राठिया 70 वर्ष, चोढ़ा, मोहनमती राठिया 23 वर्ष, चोढ़ा, श्याम लाल राठिया 20 वर्ष, चोढ़ा, राजेन्द्र राठिया 30 वर्ष, चोढ़ा, रामबाई पटेल 50 वर्ष, बांसमुड़ा व अन्य शामिल हैं।

-खरसिया के दो गांव बासमुड़ा व चोढ़ा में डायरिया से एक दर्जन से अधिक ग्र्रामीण पीडि़त है। उन्हें इलाज के लिए खरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोर के पास गंदा पानी के जाम होने से यह बीमारी फैली है। जेसीबी से सफाई कराई गई है। स्थिति कंट्रोल में हैं- एसके राठिया, बीएमओ चपले खरसिया