रायगढ़

सीएमओ व लेखापाल कक्ष का ताला तोड़कर कम्प्यूटर सेट व सीसीटीवी कैमरा की चोरी

- घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा अपराध दर्ज कर लिया है

less than 1 minute read
Oct 29, 2018
सीएमओ व लेखापाल कक्ष का ताला तोड़कर कम्प्यूटर सेट व सीसीटीवी कैमरा की चोरी
सीएमओ व लेखापाल कक्ष का ताला तोड़कर कम्प्यूटर सेट व सीसीटीवी कैमरा की चोरी

रायगढ़. घरघोड़ा नगर पंचायत के सीएमओ व लेखापाल कक्ष के ताला को तोड़कर कमरा अंदर से कम्प्यूटर सेट व सीसीटीवी कैमरा को 27 अक्टूबर की रात्रि चोरों ने पार कर दिया, जिसकी कीमत 90 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर की शाम 06 बजे नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने कक्ष व कार्यालय में ताला बंद करवाकर अपने-अपने घर चले गए थे। 28 अक्टूबर की सुबह वे वापस ड्यूटी पर कार्यालय पहुंचे तो देखा कि सीएमओ व लेखापाल के कक्ष का ताला टूटा हुआ है और वहीं दरवाजे के सामने रखा हुआ है।

अंदर जाकर चेक करने पर लेखापाल कक्ष से कम्प्यूटर, सीपीयू, स्कैनर एवं प्रिंटर व सीएमओ कक्ष से सीसीटीवी कैमरा को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था। पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोर छत के ऊपर चढ़कर कार्यालय के अंदर प्रवेश किया है ऐसा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

Published on:
29 Oct 2018 07:39 pm